BJP Foundation Day : बीजेपी का 46वां स्थापना दिवस आज से, 10 दिन तक चलेगा महासंपर्क अभियान

BJP Foundation Day : बीजेपी का 46वां स्थापना दिवस आज से, 10 दिन तक चलेगा महासंपर्क अभियान

BJP Foundation Day

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज यानी 6 अप्रैल को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास अवसर पर पार्टी ने 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर में विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। कार्यक्रमों की थीम है – “विकसित भारत, भाजपा का संकल्प”।

वहीं छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ता हर बूथ, हर गांव और हर वार्ड में पहुंचेंगे। स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें संगठन विस्तार से लेकर सामाजिक सरोकारों तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

BJP Foundation Day

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

6 अप्रैल:

  • स्थापना दिवस का उद्घाटन
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी ध्वज का फहराव
  • कार्यकर्ता ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे
  • कार्यालयों की सजावट और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि (श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय)

8 और 9 अप्रैल:

  • विधानसभा स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
  • विषय: “विकसित भारत की ओर भाजपा की यात्रा”
  • संगठनात्मक मजबूती और 2024-25 चुनावों की रणनीति पर चर्चा

BJP Foundation Day

10 से 12 अप्रैल:

  • “गांव चलो अभियान”
  • कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे
  • चौपालों के ज़रिए स्थानीय जनता से संवाद

13 और 14 अप्रैल:

  • भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष
  • उनकी प्रतिमाओं के पास स्वच्छ भारत अभियान
  • सामाजिक समरसता और संविधान पर जागरूकता कार्यक्रम

15 अप्रैल:

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आधारित संगोष्ठी
  • सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भूमिका पर संवाद

BJP Foundation Day

वरिष्ठ नेताओं के संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपील की है। पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया।

छत्तीसगढ़ में खास फोकस

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने हर बूथ पर पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। गांवों में कार्यकर्ता पार्टी का ध्वज फहराएंगे और आम लोगों से संपर्क कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

 

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर