AB News

BILASPUR NEWS : मजबूत इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले से छत्तीसगढ़ की बेटी श्रद्धा ने बनाई अपनी पहचान..

BILASPUR NEWS

बिलासपुर। बिलासा देवी एयरपोर्ट में एकमात्र महिला हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारी फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ में अपनी सेवाएं दे रही है। हमारे देश की महिलाओं ने आसमान से लेकर सरहद तक देश का परचम लहराया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपने कदम आगे नहीं बढ़ा रही हो। अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और बुलंद हौसलों के साथ आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुकी हैं।

READ MORE – DELHI BOREWELL ACCIDENT : दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ की बेटी श्रद्धा तिवारी बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट की एकमात्र महिला हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारी हैं। उनके द्वारा फ्लाइट को सुरक्षित एवं सकुशल लैंडिंग एवं टेकआफ कराया जाता है। श्रद्धा बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में नौ नवंबर 2021 से निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं। विमानन सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और हवाई यातायात नियंत्रण की जटिलताओं से निपटने की उनकी उल्लेखनीय क्षमता उन्हें इस क्षेत्र में एक प्रेरणादायक प्रकाश स्तंभ बनाती हैं।

Exit mobile version