AB News

BILASPUR NEWS : विवाद के बाद पति ने घर से निकाला, फिर कमरे में लगा दी आग

BILASPUR NEWS

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अरविंद नगर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने अपने कमरे में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर युवक और उसके बड़े भाई के कमरे में रखा सामान जल गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अरविंद नगर निवासी लता यादव (38) गृहणी हैं और वह एसईसीएल में ठेके पर काम करती हैं। रविवार रात वह अपने पति लक्ष्मी यादव के साथ मायके तिफरा गई थीं। सोमवार सुबह लता यादव अपने मायके से लौटकर घर आईं।

Also Read – RBI NEW GUIDELINES : RBI गवर्नर ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या है मामला

BILASPUR NEWS

घर आने पर उन्होंने देखा कि उनके पति लक्ष्मी यादव नशे में धुत थे। दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद लक्ष्मी यादव ने लता यादव को घर से निकाल दिया। इसके बाद लक्ष्मी यादव ने अपने कमरे में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर लक्ष्मी यादव और उसके बड़े भाई के कमरे में रखा सामान जल गया। आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
पुलिस ने लता यादव की शिकायत पर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तब तक महिला के कमरे में रखे सामान आग की चपेट में आ गए थे। महिला ने बताया कि उसकी सास ने अपने बेटे को आग लगाते हुए देखा। इसका विरोध करने पर रामप्रसाद ने अपनी मां से भी विवाद करते हुए गाली-गलौज की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

 

Exit mobile version