AB News

Bilaspur News : बार में एंट्री नहीं मिलने पर युवक ने किया हंगामा, हथियार सहित आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Bilaspur News

बिलासपुर। बिलासपुर में स्थित हैवंस पार्क बार में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लेकर कर्मचारियों को धमकाने का एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में बार में देर रात एंट्री नहीं मिलने पर एक युवक लोहे का धारदार हथियार लेकर घुसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर खूब हंगामा मचाया।

इस घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर हैवंस पार्क बार में शनिवार देर रात तक युवक-युवतियां पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ जिले का हरिओम अग्रवाल भी वहां पंहुचा। वह बार में एंट्री मांग रहा था पर उसे कर्मचारियों द्वारा रोक दिया गया था।

Also Read – ARVIND KEJRIWAL REPLY ON ED SUMMONS : ED के 8वें समन पर नहीं पेश होंगे CM केजरीवाल, जवाब देने को हुए तैयार…,जानिए पूरी खबर

Bilaspur News

वहीं, दूसरे युवक बेधड़क बार में आवाजाही कर रहे थे। तब युवक ने कर्मचारियों से बार में जाने से मना करने का कारण पूछा। कर्मचारियों ने उसे बार में एंट्री का समय खत्म होने की बात कही। जिसके कारण युवक नाराज़ हो गया , और अपनी कार में रखे लोहे का चापड़ लेकर बार में घुस गया।

वह हथियार लहराकर कर्मचारियों और बाउंसर्स को धमकाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर बार कर्मियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Also Read – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का आर्शीवाद लेने पहुंचे सीएम साय

Exit mobile version