BILASPUR CRIME NEWS : न्यायधानी बिलासपुर में आरक्षक के संरक्षण में हो रही थी गौ तस्करी, SP ने किया सस्पेंड

BILASPUR CRIME NEWS : न्यायधानी बिलासपुर में आरक्षक के संरक्षण में हो रही थी गौ तस्करी, SP ने किया सस्पेंड

BILASPUR CRIME NEWS

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना के आरक्षक बबलू बंजारे को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे,

जिसके आधार पर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था और वह उन्हें संरक्षण देता भी था।

गौरतलब है कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था। जिसमे आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था।

READ MORE – TMC WORKER MURDER : चौथे चरण मतदान के पूर्व पश्चिम बंगाल में TMC कार्यकर्ता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Breaking News News and Politics राज्य खबर