Bilaspur Crime News
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले में पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन की फायरिंग से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मल्हार थाना क्षेत्र का है। आरोपी जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर होली खेल रहे युवाओं के पास पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Bilaspur Crime News
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर मामले की जाँच कर रही है।