AB News

Bijapur Nine Naxalites Arrested : बीजापुर में जवानो को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी सहित 9 नक्सली गिरफ्तार

ab news

CG Breaking: छत्तीसगढ़ को मिले चार नए IAS, रायपुर की सयुंक्त कलेक्टर बनाई गई अनुपमा आनंद

Bijapur Nine Naxalites Arrested

बीजापुर। बीजापुर पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य सहित 9 नक्सलियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली हत्या, आईईडी लगाने, रोड काटने, पाम्पलेट लगाने और लेवी वसुली जैसे घटनाओं में शामिल थे।

read more – LOK SABHA ELECTION RESULTS : एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे हैं तेजस्वी और नीतीश, सियासी गलियारों में बड़ी हलचल, सामने आयी तस्वीरें

पकड़े गए सभी नक्सली अलग अलग थाना क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय थे। पुलिस ने तीन नाबालिकों को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आम दिनों की तरह सर्चिंग अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान जब फोर्स बेंचराम गांव में पहुंची तो कुछ संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।

Bijapur Nine Naxalites Arrested

पुलिस ने उनका पीछा कर चार लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि वो नक्सली संगठन से जुड़े हैं। पुलिस ने थाना प्रभारी फरसेगढ़ के वाहन में आईईडी ब्लास्ट करने की वारदातों में शामिल 5 आरोपी मिलिशिया सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार माओवादियों पर 10-10 हजार का इनाम था। थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सोमनपल्ली-बंदेपारा के मध्य सर्चिंग के दौरान विस्फोटक के साथ 4 माओवादी को धरदबोचा।

तो वही रायपुर से बीजापुर पुलिस की टीम ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली को लेकर पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज ने दावा किया है कि ”वो आम आदिवासी महिला है। महिला लगातार पुलिस अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लडती रही है”

read more – KAWARDHA NEWS : कवर्धा जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की मौत, मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा

Exit mobile version