AB News

Bijapur Naxal Attack : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में महिला को लगी गोली

Bijapur Naxal Attack

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर बुधवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ दौरान क्रास फायरिंग में ग्रामीण महिला राजे ओयाम (44) के पीठ पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गई। गोलीबारी दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक लगातार होती रही।

घायल हुई महिला को जगदलपुर जिला असपताल रेफर किया गया है। मुठभेड़ में भैरमगढ़ के कुछ नक्सलियों के घायल होने का पुलिस ने दावा किया है। मौके से हथियार, विस्फोटक समेत दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर जशपुर जिले में पुलिस ने झारखंड के एरिया कमांडर समेत 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

RAED MORE – RAIPUR NEWS : शहर के घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगने से घट रहा है भू-जल स्तर, अब तक सिर्फ 9 हजार घरों में लगा वाटर हार्वेस्टिंग

Bijapur Naxal Attack

मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बोड़गा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी मिली सूचना के आधार पर जवानों को मौके पर रवाना किया गया। जवान जब जंगल में पहुंचे तो घात लगाए नक्सलियों ने अचानक उन हमला कर दिया।

जवानों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर वह मौके से भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद पुलिस ने जब इलाके में सर्च ऑपरेशन किया तो इस दौरान एक महिला घायल हालत में जवानों को मिली। उसकी पहचान राजे ओयाम (44) के रूप में हुई।

RAED MORE – CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश होने की संभावना

 

 

 

 

 

Exit mobile version