Bijapur Journalist Murder :  बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा दिल्ली में गिरफ्तार, अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, पत्रकारों ने किया चक्का जाम, जांच में जुटी पुलिस

Bijapur Journalist Murder : बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा दिल्ली में गिरफ्तार, अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, पत्रकारों ने किया चक्का जाम, जांच में जुटी पुलिस

Bijapur Journalist Murder

रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मामले में बीजापुर पुलिस ने 4 आरोपियों समेत मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हत्या के बाद फरार आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर दिल्ली से पकड़ा गया है।

ठेकेदार रितेश को पुलिस की टीम दिल्ली से बीजापुर लेकर आई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका जताई गयी है। फिलहाल, पकड़े गए सभी आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

read more – Journalist Mukesh Chandrakar Murder : 50 करोड़ की सड़क का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्ममता से हत्या, सेप्टिक टैंक से मिला लाश

सूत्रों की मानें तो रितेश चंद्राकर आखिरी फ्लाइट से दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से उसे धर दबोचा है। फिलहाल मामले में अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। बता दें कि संदेही रितेश चंद्राकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई है।

Bijapur Journalist Murder

बता दें कि मुकेश ने न केवल पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई, बल्कि एक डीआरजी जवान की नक्सलियों से सुरक्षित रिहाई में भी अहम भूमिका निभाई। उनका यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ पूरे देश में लोकप्रिय था। बता दें कि मुकेश ने न केवल पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई, बल्कि एक डीआरजी जवान की नक्सलियों से सुरक्षित रिहाई में भी अहम भूमिका निभाई। उनका यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ पूरे देश में लोकप्रिय था।

पत्रकारों ने किया चक्का जाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में सभी पत्रकार धरने पर बैठ गए हैं। संभाग भर के पत्रकार नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकारों ने चक्का जाम के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा आरोपी ठेकेदार के वैध अवैध सभी संपत्तियों की कुर्क करने और सभी सरकारी टेंडर निरस्त कर बैंक खाते सीज करने की भी मांग रहे हैं।

Bijapur Journalist Murder

दरअसल, बीते दिनों मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी। मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बताया कि, उन्हें सन्देह है कि, सड़क के ठेकेदार का कनेक्शन मुकेश चंद्राकर के गायब होने में है। फ़िलहाल पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल करे। वहीं इस हत्याकांड मामले में सियासत की गलियारों में भी कांग्रेस बीजेपी का पोस्टर वार लगातार बना हुआ हैं।

read more – CG Panchayat Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की तारीख में किया गया बदलाव, 8 और 9 जनवरी को होगी आरक्षण की प्रक्रिया

 

 

 

 

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर