Bihar Education Department Account Hack
पटना। बिहार में साइबर अपराधियों ने फिर बड़ा कारनामें करते हुए, शिक्षा विभाग का ऑफिशियल X अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर्स ने अकाउंट तो हैक करने के बाद नाम और फोटो को बदल कर ether fi कर दिया गया है। यह कोई पहला मौका नहीं है। जब बिहार शिक्षा विभाग के ऑफिशियल X अकाउंट को साइबर अपराधियों द्वारा हैक किया गया है। इससे पहले 2019 में भी हैकर्स ने अकाउंट को हैक कर लिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दिया है। साथ ही कवर इमेज और प्रोफाइल इमेज को भी बदल डाला है। अकाउंट हैकिंग के इस मामले को आइटी प्रबंधक देख रहे हैं। हैकरों की पहचान की जा रही है।

Bihar Education Department Account Hack
ether.fi एक प्रकार की डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी है, जो पियर टू पियर लेन देन, माइनिंग एवं अन्य तकनीकी खूबियों का प्रयोग करके बना है। ether.fi का पहले से भी एक वेरिफाइड X अकाउंट है। जिसके 134 K फॉलोवर्स है।

READ MORE – BHILAI CRIME : फैक्टरी के छत में युवक को रील बनाना पड़ा भारी, उचाई से नीचे गिरने से हुई दर्दनाक मौत
बता दे कि इससे पहले 2019 में भी साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर आपत्तिजनक बातें लिखी थी। वेबसाइट खोलने पर Love You Pakistan’ लिखा मिल रहा था। वेबसाइट पर शिक्षा विभाग से जुड़ी संबंधित जानकारियां गायब थी। हालांकि शाम तक वेबसाइट को ठीक कर लिया गया था।

