Bihar Crime
पटना। बिहार की राजधानी पटना सिटी इलाके में फिर एक बार दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की सात से आठ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज से आगे स्थित मालिया महादेव इलाके की बताई जा रही है।
read more – SUKMA NAXAL NEWS : नकली नोट छाप रहे नक्सली, सर्चिंग टीम ने जब्त की मशीन
गोली फायरिंग से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक यह इलाके का बड़ा जमीन माफिया था। इससे पहले भी इसके ऊपर कई आरोप लग चुके थे। इसके ऊपर मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर पर गोली चलाने का आरोप लगा था। अरुण कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
Bihar Crime
खबरों के मुताबिक सुबह करीब सात बजे अरुण अपने घर के आसपास ही था। तभी अचानक सात आठ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। इससे पहले की अरुण कुछ समझ पाता कि उसके ऊपर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दीं। इससे अरुण को भागने का मौका ही नहीं मिल सका। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अरुण इलाके में होने वाले सामाजिक कार्यों में काफी सक्रीय रहता था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा पहले पुलिस के लिए मुखबिर का भी काम करता था। अरुण अभी कुछ समय पहले ही पटना सिटी इलाके में शिफ्ट हुआ था। मूलता वह बेलदारी चक का रहने वाला था। आस-पास के लोगों ने बताया कि हाल के सालों में ही उसने पटना के सिटी इलाके के मालिया महादेव में घर बनाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।