Bihar crime : बिहार के नालंदा में मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar crime : बिहार के नालंदा में मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar crime

नालंदा। बिहार के नालंदा में गुरुवार 14 नवंबर को बदमाशों ने जेडीयू नेता कारू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कारू तांती न केवल पंचायत के मुखिया थे, बल्कि जदयू के प्रखंड स्तर के नेता भी थे।

फिलहाल अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि कारू तांती दूसरी बार मुखिया बने थे। वहीं घटना के संबंध में मुखिया के बेटे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए और फायरिंग कर दी। गोली कारू तांती की पीठ में लगी।

वहीं फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग इक्क्ठा हो गए। जिसके बाद घायल तांती को इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE – Chhattisgarh News : बलरामपुर के खेत में मिला नर कंकाल, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News National News and Politics