spot_img
Wednesday, October 22, 2025

Murder Breaking : क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण…! कैंची से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या…दो सगे भाई गिरफ्तार

रायपुर, 22 अक्टूबर। Murder Breaking : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में दीपावली के दिन एक क्षणिक विवाद...

Latest Posts

Bihar Bridge Collapse : बिहार में जारी है लगातार पुलों के गिरने का सिलसिला, 11दिनों में 5वीं घटना

Bihar Bridge Collapse

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। बिहार में पिछले 11 दिनों में पुल गिरने की यह 5वीं घटना है। शुक्रवार को 77 मीटर लंबे दो खंभों के बीच लंबे गार्डर का हिस्सा ढह गया। जिसके बाद प्रशासन ने लापरवाही को छिपाने के लिए पुल के टूटे हुए हिस्से को प्लास्टिक से ढक दिया।

read more – AMARNATH YATRA 2024 : बम बम भोले के नारों के साथ आज 4603 दर्शनार्थी का पहलगाम और बालटाल से पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी के करेंगे दर्शन

ताकि लोगों को पुल ढहने के बारे में पता न चल सके। बता दें कि इस पुल का निर्माण बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करवाया जा रहा है। इस पुल की अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ रुपये है। वहीं इस मामले में ठेकेदार अमरनाथ झा ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद पुल को फिर से बनाया जाएगा।

 

Bihar Bridge Collapse

बिहार में लगातार हो रहे पुलों के गिरने की घटना के सिलसिले ने बिहार सरकार की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। बिहार में पुल निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के चल रहे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरना भी शुरू करने के साथ ही गंभीर सवाल भी उठा रहे हैं।

बता दें कि 18 जून को अररिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल ढह गया था। इसके बाद 22 जून को सीवान जिले में गंडक नदी पर बना करीब 40-45 साल पुराना पुल भी गिर गया था। 23 जून को पूर्वी चंपारण में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा एक निर्माणाधीन पुल ढह गया था।

इसके लिए स्थानीय लोगों ने ठेकेदारों पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 27 जून को किशनगंज जिले में कंकई और महानंदा नदियों को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल भी ढह गया था। इसके बाद पुल गिरने की ताजा घटना मधुबनी जिले में घटित हुई है।

read more – CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जारी किये हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.