Big strategy of Congress
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पूर्व तेज हुई राजनीतिक हलचलों के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के अब राज्यसभा के रास्ते सियासत में बने रहने की संभावनाएं प्रबल हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे और राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की।
सूत्रों अनुसार कांग्रेस की संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन के नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख हैं। राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान अगले एक-दो दिनों में होने की संभावनाए है। सोनिया के उम्मीदवार बनने की हलचल तेज है।
Big strategy of Congress
पार्टी सूत्रों के मिली जानकारी अनुसार सोनिया गांधी को राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। संख्या बल के हिसाब से दोनों प्रदेशों से कांग्रेस को राज्यसभा की एक-एक सीट मिलेगी। सोनिया गांधी के इस बार लोकसभा लड़ने की संभावना नहीं है।
सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। रायबरेली से लोकसभा सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने का अर्थ यह भी लगाया जा रहा है कि अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना है। प्रियंका गांधी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में सक्रिय रही हैं और विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने यूपी में काफी मेहनत भी की थी। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि यह आखिरी बार है, जब वह आम चुनाव लड़ रही हैं।
Big strategy of Congress
अगर सोनिया गांधी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जाता है, तो उनके संसदीय जीवन में पहली बार होगा कि वह उच्च सदन में जाएंगी। सोनिया गांधी 1999 से लोकसभा सदस्य भी रही हैं। आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 15 राज्यों की 56 सीट के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथी 15 फरवरी है और चुनाव परिणाम 27 फरवरी को आ जायेगा।
राज्यसभा में सोनिया गांधी के जाने का अर्थ यह भी होगा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष बने रहने का रास्ता भी खुला रहेगा। राज्यसभा के 56 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें मिलनी है। इसमें राजस्थान की तीन सीटों पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस को एक सीट मिलनी है और इस पर सोनिया गांधी की उम्मीदवारी की चर्चाएं पार्टी में तेज है।
Big strategy of Congress
राज्यसभा के लिए कांग्रेस में दावेदारों की संख्या इतनी अधिक है कि महाराष्ट्र में इसकी गुंजाइश नहीं दिखी तो पार्टी के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी ही छोड़ दी। हालांकि सोनिया गांधी की उम्मीदवारी तय होती है तो स्वाभाविक रूप से राजस्थान में पार्टी के नेता इसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे।
अमेठी से चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में आईं सोनिया
साल 1999 में अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में आयी सोनिया गांधी पिछले 25 साल से लगाातर लोकसभा की सदस्य रही हैं। 2004 में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़कर राजनीति में आने का रास्ता बनाने के लिए सोनिया गांधी ने रायबरेली को चुना और पिछले दो दशक से इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रही हैं।
Big strategy of Congress
हिमाचल की सीट खाली कर रहे है नड्डा
मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली होना है। इसके लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त है। ऐसे में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है।