spot_img
Monday, June 23, 2025

Bypoll Results 2025 : कांग्रेस की केरल में वापसी, AAP का गुजरात में धमाका, पंजाब-बंगाल में भी दिलचस्प मुकाबला

Bypoll Results 2025 नई दिल्ली। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं और ये...

Latest Posts

Bhupesh Baghel Jharkhand tour canceled : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल का झारखंड दौरा हुआ रद्द, क्या कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते है कलमनाथ??

Bhupesh Baghel Jharkhand tour canceled

भोपाल/रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय लिया था। और छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द कर वे दिल्ली रवाना हुए।

उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। सियासी बवाल के बीच नकुलनाथ ने X अकाउंट से कांग्रेस हटा कर कयासों को और हवा दे दी है।

दूसरी ओर खबर आ रही है कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपना झारखंड के दौरे कार्यकर्म को रद्द कर दिया है।

Bhupesh Baghel Jharkhand tour canceled

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर रांची जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने झारखंड दौरे कार्यकर्म को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के चलते उन्होंने यह दौरा रद्द किया है।

बहरहाल अब यह देखना है, कि क्या कांग्रेस पार्टी के लिए भूपेश बघेल संकट मोचन बनेंगे? और क्या कमलनाथ की नाराजगी दूर करने में कामयाब होंगे ? बता दें कि, दिल्ली में शनिवार से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है।

Bhupesh Baghel Jharkhand tour canceled

ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं। कमलनाथ जबलपुर से ​भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। भोपाल से विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे और सोमवार को कमलनाथ और नकुलनाथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव कमलनाथ के चेहरे पर लड़ा था। हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश संगठन में बदलाव किया। कमलनाथ को विदा किया और जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद से उनके नाराज होने की चर्चा चल रही थी।

वह पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दिए। यहां तक कि कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार अशोक सिंह के नामांकन के दौरान भी विधानसभा में मौजूद नहीं रहे थे। कमलनाथ पिछले 4 दिनों से अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर चर्चा की।

Bhupesh Baghel Jharkhand tour canceled

बताया जा रहा है कि कल देर रात कमलनाथ और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

करेंगे रामलला के दर्शन
मिली जानकारी के अनुसारपूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ 19 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। हालांकि अभी इसको लेकर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.