Bhopal Accident
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। खबरो से मिली जानकरी के मुताबिक यहां एक लोडिंग ऑटो सड़क पर खड़ी बोरवेल मशीन से टकरा गई। जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात भोपाल एयरपोर्ट की है। यहां सड़क पर एक बोरवेल मशीन खड़ी हुई थी। इसी दौरान एक लोडिंग ऑटो आकर टकरा गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

