spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

Bhilai Firing Case : भिलाई गोलीकांड के दूसरे आरोपी अंकुर शर्मा के अवैध कब्जे घर पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी अमित जोश अब भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Bhilai Firing Case

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई ग्लोब चौक के पास गोलीकांड मामले में दुर्ग पुलिस मुख्य आरोपी अमित जोश की तलाश में जुटी है। अब पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर पहले अमित जोश और उसके बहनोई लक्की का घर तोड़ा। इसके बाद मंगलवार को घटना के दूसरे आरोपी अंकुर शर्मा के घर पर भी बुलडोजर चला दिया है। आरोपी अंकुर शर्मा के घर की तलाशी के दौरान चाकू बरामद हुआ है।

read more – AMARNATH YATRA BUS ACCIDENT : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस का हुआ ब्रेक फेल, सेना के जवानों ने रखी बड़ी पत्थर, 10 श्रद्धालु घायल

भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि, अंकुर शर्मा ने सेक्टर-6 में अनफिट 12 क्वार्टर पर कब्जा कर रखा था। उन सभी क्वार्टर को उसने किराए पर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर भिलाई स्टील प्लांट के इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट से संपर्क किया गया। सभी अनफिट क्वॉर्टर्स को बुलडोजर से तोड़ दिया गया ताकि दोबारा कब्जा न हो सके।

Bhilai Firing Case

इसके साथ ही सभी मकानों के सीवरेज और बिजली पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए। इन मकानों में गोलीकांड के आरोपी अंकुर शर्मा और उसके भाई अर्पित शर्मा का घर भी शामिल था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन अंकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके खिलाफ भी कई मामलों में अपराध दर्ज हैं।

बता दे कि भिलाई नगर में 25 जून को सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है।

इसके बाद अमित जोश ने अपनी बहन के घर सेकटर 5 में भी हवाई फायर किया था। पुलिस अमित जोश को तो गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन उसके और उसके करीबियों के घर में बुलडोजर चलवाकर उसका साम्राज्य खत्म कर रही है, जिससे अमित जोश सरेंडर कर सके।

read more – HATHRAS STAMPEDE : हाथरस सत्संग में मची भगदड़ में 122 श्रद्धालुओं की मौत, 109 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल, 150 से अधिक घायल, 2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.