AB News

Bharat Jodo Nyay Yatra in Uttar Pradesh : बाबा विश्वनाथ के दर्शन से होगी राहुल के वाराणसी में न्याय यात्रा की शुरुआत, BHU के छात्रों से करेंगें खास मुलाकात

Bharat Jodo Nyay Yatra in Uttar Pradesh

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बारात जोड़ों न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची हैं। यूपी में यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोलगड्डा से शुरू हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने वाहन पर सवार होकर वाराणसी में यात्रा निकाल रहे हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पहुंची थी । कल चंदौली में जनता को संबोधित करने के बाद आज वाराणसी में राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं। इसको लेकर सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ता ने तैयारियां शुरू कर दी थी। इस यात्रा में कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Uttar Pradesh

राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। राहुल काशी में 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगें। गोदौलिया चौक में जन सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने GST और महंगाई केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा।

उनके साथ वरिष्ठ लीडर जयराम रमेशम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता यात्रा में शामिल है। राहुल गाँधी वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। तब प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। लेकिन इस बार तबियत ठीक न होने के कारण वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पा रही हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Uttar Pradesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 35वां दिन है। राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे, और फिर वह एक रोड शो करेंगे और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह बुनकरों और गांधीवादी संस्थानों से मिलेंगे, जिन पर इस मोदी सरकार में हमला हो रहा है। वह बीएचयू के छात्रों से भी मिलेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra in Uttar Pradesh

वाराणसी में राहुल की यात्रा कहा से कहा तक
यात्रा विश्वेश्वर गंज, मैदागिन चौक होते हुए गोदौलिया तक आएगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गोदौलिया में जन सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा लक्सा, मंडुआडीह होते ही भदोही के लिए प्रस्थान करेगी।

भदोही में राहुल, इंदिरा मिल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और रजपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मूंसीलाटपुर में बने स्विस काटेज में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को वह ज्ञानपुर होते हुए गोपीगंज पहुंचेंगे, जहांकार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत समारोह किया जायेगा। इसके बाद यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी।

 

Exit mobile version