Bharat Jodo Nyay Yatra
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पहले राम भक्तों ने विरोध किया। पहले तो राहुल गांधी की यात्रा को राम भक्तों का विरोध झेलना पड़ा। उसके भाजपाइयों ने उस रास्ते को गंगाजल से धोकर शुद्ध किया, जहां से राहुल गांधी गुजरे थे।
राहुल की न्याय यात्रा के निकलने के थोड़ी देर बाद ही जहां राम भक्तों ने उन्हें जय श्री राम लिखा हुआ भगवा झंडा लहराकर दिखाया। इसके बाद भाजपाइयों ने राहुल गांधी के उसे पड़ाव का शुद्धिकरण किया, जहां से उन्होंने अपना संबोधन दिया था।
गंगाजल से किया गया सड़कों का शुद्धिकरण
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर के गोदौलिया चौराहे पर कुछ देर ठहरी थी। इस दौरान राहुल गांधी ने वहां अपना संबोधन दिया था।
इसके बाद जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, वैसे ही वहां पहले से जुटे हुए भाजपाई पहुंच गए और गोदौलिया चौराहे को गंगाजल से धोना शुरू कर दिया।
ऐसा करने के पीछे भाजपाइयों की दलील थी कि राहुल गांधी जैसे भ्रष्ट और गौ-हत्यारों का साथ देने वाले के काशी में आ जाने से काशी अशुद्ध हो गई है। इसलिए उन लोगों की तरफ से 51 लीटर गंगाजल से चौराहे पर शुद्धिकरण किया गया है।
राहुल के खिलाफ रामभक्तों ने की नारेबाजी
उसके बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गोलगड्डा क्षेत्र से 10 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए निकली। वैसे ही राम भक्तों की तरफ से राहुल को विरोध का सामना करना पड़ा।
यहाँ राम भक्तों ने अपनी खुली कार में सवार होकर राहुल को जय श्री राम लिखा हुआ भगवा झंडा दिखाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।