spot_img
Wednesday, April 30, 2025

India Pakistan War Action : इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने पोस्ट खाली कीं, झंडे हटाए, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बने NSAB चेयरमैन

India Pakistan War Action नई दिल्ली। पुलवामा हमले के ठीक 8 दिन बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी हलचल देखी गई है। बुधवार को पाकिस्तान की...

Latest Posts

Bharat Bandh 2024 : भारत बंद का ऐलान, ऑटो-टैक्सी चालकों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, नोएडा में लागू धारा 144

Bharat Bandh 2024

दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच आज किसान संगठनों ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर आज भारत बंद का ऐलान किया है। ऐसे में आज सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक भारत बंद का असर दिखाई देगा।

इस दौरान देश के तमाम हिस्‍सों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इस बार किसान एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्‍य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसको लेकर किसानों और सरकार के बीच तीन बार बातचीत की जा चुकी है। भारत बंद के बीच ही पंजाब के जालंधर में ट्रांसपोटरों औऱ ऑटो, टैक्सी यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है।

Bharat Bandh 2024

उनका कहना है कि आज 16 फरवरी को यातायात बंद रखेंगे और वे किसान आँदोलन का समर्थन करेंगे। बता दें कि किसान आँदोलन को लगातार चौथे दिन हो गए है। पंजाब में बड़े स्तर पर इस भारत बंद का असर नजर आ सकता है।

भारत बंद का आह्वान सैकड़ों किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन के बीच आया है, जो हरियाणा, पंजाब से मार्च कर रहे हैं और उन्हें अंबाला के पास हरियाणा की सीमाओं पर रोक दिया गया है, जो दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर है।

Bharat Bandh 2024

हरियाणा के सुरक्षा बल किसानों को तितर-बितर करने के लिए उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। SKM ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों को आगे आने और भारत बंद में भाग लेने के लिए कहा है, जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाला एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन है।

पंजाब के एक स्थानीय यात्री ने कहा कि ‘ट्रेड यूनियनों ने पहले 16 फरवरी की हड़ताल की घोषणा की थी। सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए थी क्योंकि लोग परेशान हैं। ट्रेड यूनियनों की मांगें जायज हैं और सरकार को उन्हें पूरा करना चाहिए।’

Bharat Bandh 2024

किसान नेता ने कहा शान्तिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा विरोध
केंद्र सरकार और किसान यूनियनों के बीच बैठक खत्म होने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा, ”विरोध शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा… हम और कुछ नहीं करेंगे।

हम किसानों से भी अपील करेंगे। जब बैठकें चल रही हैं और हम आगे बढ़ रहे हैं तो बैठकें कैसे जारी रहेंगी।’ सरकार ने बैठक बुलाई है, हम तब तक इंतजार करेंगे…रविवार को अगर हमें कोई सकारात्मक नतीजा नहीं मिला तो हम आंदोलन जारी रखेंग”

दिखने लगा भारत बंद का असर                                                                                                 किसानों के भारत बंद का असर दिखने लगा है। बड़ी संख्या में किसान पंजाब और हरियाणा सीमा पर रोक दिए गए हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं भारत बंद पर परिवहन, कृषि गतिविधियां, मनरेगा, निजी कार्यालय, ग्रामीण दुकाने और औद्योगिक कारखाने बंद रहेंगे। किसानों के आंदोलन के साथ बड़ी संख्या में मजदूर भी जुड़े हैं।

Bharat Bandh 2024

हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद रहने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इन जिलों में अब 17 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। पहले 15 फरवरी तक की इंटरनेट सेवा बंद की सीमा बढ़ाई गई थी।

नोएडा में लागू धारा 144
पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि शुक्रवार को किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले भर में अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध सहित सीआरपीसी धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

व्यापारी वर्ग जारी रखेंगे कारोबार
ANI के अनुसार किसान संघों द्वारा आज (16 फरवरी) भारत बंद के आह्वान के बीच, व्यापारी “समुदायों की सेवा करने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता” की पुष्टि करते हुए, अपने व्यवसाय संचालन को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए तैयार हैं।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.