Betul Ravi Deshmukh Death News : बैतूल में भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से मिला छह पेज का सुसाइड नोट, हत्या या साजिश जांच में जुटी पुलिस

Betul Ravi Deshmukh Death News : बैतूल में भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से मिला छह पेज का सुसाइड नोट, हत्या या साजिश जांच में जुटी पुलिस

Betul Ravi Deshmukh Death News

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में भाजपा नेता रवि देशमुख ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार को पुलिस ने बेडरूम से उनका शव बरामद किया है। वहीं पुलिस को छः पेज का सुसाइड भी नोट मिला है।

read more – UP Meerut Muslims Protest : यति नरसिंहानंद के बयान पर बवाल, मेरठ में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव, 180 पर FIR 12 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, रवि देशमुख (40) पाथाखेड़ा क्षेत्र के बगडोना गांव में कंप्यूटर शॉप चलाते थे। सोमवार सुबह पत्नी और अन्य परिजन मंदिर गए थे, स्कूल जा रहा बेटा टिफिन लेने घर लौटा तो देखा कि रवि के सिर से खून बह रहा है। पास में एक पिस्टल पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस को पिस्टल का लाइसेंस नहीं मिला है।

Betul Ravi Deshmukh Death News

जिसके कारण आशंका जता रही है कि रवि ने सुसाइड के लिए कहीं से पिस्टल का जुगाड़ किया होगा। घटना के बाद मकान को सील कर दिया गया है। यह आत्महत्या है या हत्या, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रवि देशमुख के परिवार में पत्नी किरण और 13 साल का बेटा तन्मय है। उनके पिता भी साथ ही रहते थे। बिल्डिंग में उनके बड़े भाई का परिवार भी रहता है। सोमवार सुबह जब वारदात हुई तब रवि देशमुख घर में अकेले थे। उनकी पत्नी मंदिर गई थी वहीं बेटा स्कूल जाने के लिए निकल चुका था। एक महीने पहले दोस्त ने भी सुसाइड किया था।

Betul Ravi Deshmukh Death News

40 साल के रवि देशमुख की बगडोना में ही कंप्यूटर शॉप है। वे सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बहुत सक्रिय रहते थे और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर है। उनकी आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया। रवि को पिछले दिनों भाजपा सदस्यता अभियान के लिए सम्मानित भी किया गया था।

रवि ने पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान एक हजार से अधिक सदस्य जोड़े थे। रवि देशमुख की आत्महत्या को पाथाखेड़ा में बीसी चलाने वाले उनके दोस्त अनिल खबसे की पिछले माह की आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। अनिल ने अपने सुसाइड नोट में कई रसूखदार लोगों के नाम लिखे थे। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

read more – Naxal Encounter in Sukma : सुकमा में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

 

Breaking News National News and Politics