spot_img
Tuesday, May 6, 2025

WHY ZOMATO DELISTED RESTAURANTS : जोमैटो ने प्लेटफॉर्म से हटाए 19,000 रेस्टोरेंट, साफ-सफाई, धोखाधड़ी और डुप्लिकेट लिस्टिंग बने बड़ी वजह

WHY ZOMATO DELISTED RESTAURANTS गुड़गांव। फूड डिलीवरी की दिग्गज कंपनी जोमैटो (Zomato) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने प्लेटफॉर्म से करीब 19,000 रेस्टोरेंट्स को...

Latest Posts

Belagavi Congress Session 2024 : कर्नाटक के बेलगावी में आज कांग्रेस का दो दिवसीय महाधिवेशन, 200 से ज्यादा कांग्रेस नेता होंगे शामिल..

Belagavi Congress Session 2024

बेलगावी। कांग्रेस पार्टी आज कर्नाटक के बेलगावी में दो दिवसीय ‘नवसत्याग्रह बैठक’ का आयोजन करने जा रही है। यह अधिवेशन 1924 में हुए कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया है। सन 1924 में भी 26 और 27 दिसंबर को बेलगावी में कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ था। यह पहला और आखिरी अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी और इसी अधिवेशन में उन्हें पार्टी अध्यक्ष भी चुना गया था।

39वें अधिवेशन के 100 साल बाद 2024 में पार्टी उसी जगह पर वर्किंग कमेटी की बैठक करने जा रही है इसे लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस पार्टी इस अधिवेशन में सत्य, अहिंसा और प्रेम के गांधीवादी आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेगी। गुरुवार से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेताओं में पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश समेत लगभग 200 कांग्रेस विस्तारित कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

Belagavi Congress Session 2024

इसके बाद शुक्रवार को “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली होगी। कांग्रेस इस बात पर भी चर्चा करेगी कि संसद में अमित शाह के संविधान पर दिए गए बयान के खिलाफ क्या किया जाए। इस बैठक में राज्यों की कांग्रेस सरकारों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। इसमें अगले साल के लिए कांग्रेस की कार्य योजना और कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी और दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। बैठक में भाजपा सरकार के तहत देश को जिन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, उन पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भवन के परिसर में गांधीजी की कांस्य की नई प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक उसी बेलगावी में 26 दिसंबर, 2024 को होने जा रही है, जहां से गांधी जी ने भारत को सद्भाव, एकता, प्रेम और तानाशाह ताकतों के प्रति अवज्ञा का मूल्य सिखाया था। कांग्रेस पार्टी और उसके करोड़ों कार्यकर्ता आज सत्य, अहिंसा और प्रेम के गांधीवादी आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी निष्ठा से तत्पर हैं। सत्याग्रह से नव सत्याग्रह तक।’

read more – Belagavi Congress Session 2024 : कर्नाटक के बेलगावी में आज कांग्रेस का दो दिवसीय महाधिवेशन, 200 से ज्यादा कांग्रेस नेता होंगे शामिल..

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.