spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bihar Assembly Elections 2025 : बीजेपी ने जारी की पहली सूची…! 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल…यहां देखें जंबो List

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections 2025 : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है,...

Latest Posts

Bastar Dussehra : बस्तर में 12 बकरों की बलि देकर निभाई गई 616 साल पुरानी अनोखी परंपरा, जानिए क्या है निशा जात्रा रस्म

Bastar Dussehra

बस्तर दशहरे की सदियों से चली आ रही अनोखी परम्परा की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक निशा जात्रा की रस्म नवरात्रि की महाष्टमी को देर रात निभाई गई। बता दें कि इस रस्म को पूरा करने के लिए करीब 12 बकरों की बलि दी जाती है।

read more – RAVANA DAHAN IN RAIPUR : रायपुर के WRS दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, राजधानी के इन जगहों पर करना पड़ेगा जाम का सामना

यह 616 साल पुरानी परंपरा है। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने आधी रात मां खमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर इस रस्म को पुर विधि-विधान से पूरा किया। उन्होंने बुरी प्रेत आत्माओं से राज्य की रक्षा करने देवी मां से कामना की।

Bastar Dussehra

मिली जनकारी के मुताबिक इस अनोखे और अनूठे रस्म की शुरुआत करीब 616 साल पहले की गई थी। इस तंत्र विधाओं की पूजा राजा-महाराजा बुरी प्रेत आत्माओं से राज्य की रक्षा के लिए करते थे। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार निशा जात्रा विधान को पूरा करने के लिए करीब 12 गांव के राउत ने माता का भोग प्रसाद तैयार किया।

निशा जात्रा पूजा के लिए भोग प्रसाद तैयार करने का जिम्मा राजुर, नैनपुर, रायकोट के राउत का होता है। ये समुदाय के लोग ही भोग प्रसाद कई सालों से माता खमेश्वरी को अर्पित कर रहे हैं।

read more – MP MBBS STUDENT DIED IN RUSSIA : रूस में पढ़ाई कर रही मैहर की सृष्टि शर्मा का सड़क हादसे में मौत, छात्रा का शव भारत लाने का प्रयास, राज्य सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.