spot_img
Friday, June 27, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Balrampur Woman Swept Away : बलरामपुर में उफनते पांगन नाले के तेज बहाव में बही महिला, डूब रहे युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बचाया

Balrampur Woman Swept Away

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक महिला नाले को पार करने के दौरान तेज़ बहाव में बह गई। मिली जानकारी के अनुसार जनजाति की महिला जंगल गई थी और उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और जब तक वह खुद को सभाल पाती, बहते हुए वह उफनती पांगन नदी में समा गई।

read more – Elephant Attack In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में जारी गजराज का खौफ, हमले में बच्ची सहित 4 की दर्दनाक मौत, गांव में दहशत का माहौल, मृतकों के परिवार को मिला मुआवजा राशि

साथ में गयी दूसरी महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाले का बहाव इतना ज्यादा था कि महिला को पकड़ नहीं सके। कई घंटे तक नाले में महिला को ढूंढने के बाद दूसरी महिलाओं ने गांव में इसकी जानकारी दी। वही गांव के लोगों ने पुलिस में महिला के डूबने की जानकारी दी।

Balrampur Woman Swept Away

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एसडीआरएफ टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने SDRF टीम को महिला की खोजबीन के निर्देश दिए हैं। महिला की तलाश की जा रही है। उधर विजयनगर में नाला पार करने के दौरान दो युवक बहने लगे, जिन्हें रस्सी के सहारे लोगों ने बाहर निकालकर बचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बक्सर जिला के कांत पंडित और राजू पंडित बाइक से गांव के बीच बस्ती में पौधा पहुंचाने जा रहे थे। दोनों सुबह 11 बजे के करीब नाला पार कर रहे थे, उनके बाइक का एक चक्का पत्थर में फंस गया। देखते-देखते दोनों युवक अपनी बाइक के साथ बहने लगे।

उन्हें स्थानीय लोगों ने बहते देखा तो रस्सी लेकर सहायता के लिए पहुंचे, तब तक दोनों दूर तक बह गए थे। दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। उनकी बाइक को भी निकाल लिया गया।

read more – CG Rain Alert : रायपुर और प्रदेशभर में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.