Balrampur Murder News : बलरामपुर में हैवानियत की हदें पार, प्राइवेट पार्ट काटकर युवक का निर्मम हत्या, कटे हाथ थैले में लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश

Balrampur Murder News : बलरामपुर में हैवानियत की हदें पार, प्राइवेट पार्ट काटकर युवक का निर्मम हत्या, कटे हाथ थैले में लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश

Balrampur Murder News

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक के दोनों हाथ और प्राइवेट पार्ट काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने उसके के पिता को डरा-धमकाकर शव को दफन भी करा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कब्र खुदवाकर लाश निकलवाया। यह पूरा मामला सामरी थाना क्षेत्र के डूमरखोली गांव का है।

read more –  CHHATTISGARH BALOD ANGANWADI : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की लापरवाही से 3 साल के मासूम की नाले में बहने से मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, अब तक बालोद में 5 की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 जुलाई को एक युवक की आधा दर्जन से अधिक लोगो ने निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को खाने-पीने पर जंगल में बने मुख्य आरोपी के एक घर में बुलाया। जहा उस पर महुआ चोरी करने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से पहले उसके दोनों हाथ काटे, जिसके बाद युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया।

Balrampur Murder News

जिसके कारण शरीर से काफी मात्रा में खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। इस जघन्य घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी ने मृतक के पिता व उसके परिजनों को धमका कर शव दफ़न करवा दिया था। जिसके घटना की जानकारी मिलते ही सामरी पुलिस शव को कब्र से निकलवाकर पीएम कराया। पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है, वही मुख्य आरोपी अभी तक फरार है।

वही परिजनो ने बताया कि विनोद की हत्या के बाद आरोपी मगधु बिरजिया एक थैले में कटा हुआ हाथ लेकर गांव में घूम रहा था। परिजन को 19 जुलाई को पता चला कि विनोद की हत्या हो गई है। आरोपी ने उसके पिता और परिजन को घटना की रिपोर्ट नहीं करने की धमकी दी थी। परिजन ने डर कर शव को दफना दिया था।

पुलिस ने बताया कि, 22 जुलाई की शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि, एक व्यक्ति कटा हुआ हाथ और गुप्तांग लेकर घूम रहा है। जिसके बाद वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आज कब्र से शव को निकाला गया है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और टीमें आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर