spot_img
Friday, November 28, 2025

OSD Removed : बड़ा प्रशासनिक बदलाव…! मंत्री टंक राम वर्मा के निजी सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा हटाए गए…आदेश जारी यहां देखें

रायपुर, 27 नवंबर। OSD Removed : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर टंक राम वर्मा के पर्सनल एस्टैब्लिशमेंट...

Latest Posts

Balod : मोबाइल ऐप से मिला टोकन, धान विक्रय में मिली सुगमता…निपानी के बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू हुए बेहद संतुष्ट

रायपुर, 20 नवंबर। Balod : बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य इस वर्ष सुगमता, पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ लगातार जारी है। ग्राम निपानी के बुजुर्ग किसान कोल्हु राम साहू ने धान विक्रय की सहज प्रक्रिया पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की व्यवस्था अत्यंत उत्कृष्ट है, जिसके कारण वे अपने लगभग 80 क्विंटल धान को आसानी से बेच पाए।

किसान साहू ने बताया कि धान खरीदी से पहले ही उन्होंने अपने खेत की कटाई और मिंटाई का कार्य पूरा कर लिया था। धान बेचने से एक दिन पहले उन्होंने अपने नाती की मदद से मोबाइल में तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पहले सोसायटी में टोकन के लिए काफी प्रयास करना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन मिल जाने से विशेष रूप से बुजुर्ग किसानों को बड़ी सुविधा मिली है।

उन्होंने 17 नवंबर को टोकन मिलने के बाद धान खरीदी केंद्र खुलते ही अपने 80 क्विंटल धान के साथ केंद्र पहुँचकर विक्रय प्रक्रिया शुरू की। केंद्र में उनके धान की आद्र्रता जाँच समय पर हुई और आवश्यक मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया। धान भरने, तौल करने, सिलाई और स्टैकिंग के लिए पर्याप्त कर्मचारी मौजूद थे, जिससे उनका धान समय पर और बिना किसी परेशानी के खरीदा गया।

कोल्हु राम साहू ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिली। उन्होंने किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने खेती को लाभदायक बनाया है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.