AB News

Balod News : बालोद जिले में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, शरीर का आधा हिस्सा गायब, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Balod News

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अमलीडीह क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की टुकड़ों में कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिसमे शरीर का आधा हिस्सा गायब है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगी बस्ती का है।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : अचानक लगी आग से घर में सो रहे तीन बच्चों की जिन्दा जलने से मौत, पड़ोस में गई थी मां, सुबह मिले मासूमों के अवशेष, जाँच में जुटी पुलिस

बालोद जिले के अमलीडीह गांव में एक महिला का कई टुकड़ों में लाश मिला है। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ये गांव खरखरा केनाल किनारे गांव से सटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही शव के अन्य टुकड़ों की भी तलाश की जा रही है।

Balod News

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक किसी ने हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया। अब तक महिला की उम्र कितनी है और वह कहां से है इसका पता नहीं चल पाया है। उसका पता तलाशी करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर कुछ कपड़े बरामद हुए हैं।

READ MORE – IRAN-ISRAEL WAR : आधी रात इजरायल पर ईरान ने किया हमला, आज UNSC की आपातकालीन बैठक, नेतन्याहू ने बाइडेन को लगाया फोन

Exit mobile version