spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Bollywood Breaking : मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, बॉलीवुड ने खोया हंसी का बादशाह, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। Bollywood Breaking : दिवाली के दिन बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Latest Posts

BALOD BREAKING : सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार पर पलटा, मौके पर हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दिल्ली से बस्तर घूमने आए थे पर्यटक

BALOD BREAKING

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ी दुर्घटना में तीन लोगो की मौत हो गयी है। घटना पुरुर थाना अंतर्गत ग्राम मरकाटोला घाट नेशनल हाइवे के पास का है। बताया जा रहा है कि, रविवार को शाम करीब 6 बजे यह सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में के बाद कार पूरी तरह चपटी गई है।

कार के अंदर फंसे मृतकों के शव को निकालने के लिए जेसीबी और कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि, चारों मृतक व्यक्ति दिल्ली के रहने वाले थे। जो बस्तर घूमने आए थे। बस्तर से वापस आते समय मरकाटोला घाट के पास यह सड़क हादसा हुआ।

READ MORE – MAHADEV SATTA APP : ईडी कोर्ट में आज सूरज और गिरीश की पेशी

BALOD BREAKING

लोगों ने बताया की धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक हुंडई कार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।आसपास के लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार के अंदर बैठे लोग इतनी बुरी तरफ से फंसे थे कि उन्हें बाहर निकाल पाना मुश्किल हो गया था।

बहरहाल, पुलिस कार में फंसे मृतकों के शव को निकालने की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि हादसे की शिकार कार CG 11 AS 6084 छत्तीसगढ़ की है। ऐसे में मृतकों में कितने छत्तीसगढ़ के हैं और कितने दिल्ली से हैं। यह अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

READ MORE – 26 साल की नौकरी में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी ली, तेजपाल सिंह के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.