AB News

Australia Dogs Rape Murder Case : हैवानियत सारी हदें पार करने वाले डॉग रेपिस्ट एडम ब्रिटन को मिली 249 साल की सजा, 40 कुत्तों का किया रेप-मर्डर, घर में बना रखा था ‘टॉर्चर रूम’

Australia Dogs Rape Murder Case

ब्रिटेन के एक शख्स ने हैवानियत और क्रूरता की सभी हदें पार कर मानवता को शर्मशार कर दी है। 52 साल के इस शख्स पर दर्जनों जानवरों के साथ यौन शोषण और दुर्व्यवहार का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में जूलॉजी (जीव विज्ञान) के एक्सपर्ट एडम ब्रिटन को कुत्तों का रेप और हत्या करने के जुर्म में 249 साल की सजा सुनाई गई है।

read more – VISHNUDEO SAI DELHI VISIT : सीएम साय का 22 दिन में दिल्ली का दूसरा दौरा, कैबिनेट विस्तार चर्चा होने की संभावना

52 साल का एडम मगरमच्छ का एक्सपर्ट है। एडम एक ब्रिटिश नागरिक है। एडम पेशे से एक जूलॉजिस्ट हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में मौजूद अपने घर पर कुत्तों को टॉर्चर करता था। उनका रेप करने के बाद वह उनकी हत्या कर वह ये सब रिकॉर्ड भी करता था। एडम ने कुत्तों का रेप करने के लिए अलग से एक ‘टॉर्चर रूम’ भी बनाया हुआ था।

Australia Dogs Rape Murder Case

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटन पर पिछले साल एक शिपिंग कंटेनर के अंदर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार और यौन शोषण से संबंधित 60 आरोप हैं। एडम ब्रिटन का जन्म 1971 में वेस्ट यॉर्कशायर में हुआ था। उसने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स में जूलॉजी की पढ़ाई की और बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिस्टल से पीएचडी पूरी की थी।

एडम ने गमट्री ऑस्ट्रेलिया नाम की एक वेबसाइट के जरिए 42 कुत्ते खरीदे थे। उसने कहा था कि वह इन कुत्तों को नया घर देगा। इसके बाद उसने इन कुत्तों को एक शिपिंग कंटेनर में रखा। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2022 के बीच एडम ने 39 कुत्तों का रेप कियाएडम ने गमट्री ऑस्ट्रेलिया नाम की एक वेबसाइट के जरिए 42 कुत्ते खरीदे थे। उसने कहा था कि वह इन कुत्तों को नया घर देगा। इसके बाद उसने इन कुत्तों को एक शिपिंग कंटेनर में रखा।

Australia Dogs Rape Murder Case

रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2022 के बीच एडम ने 39 कुत्तों का रेप किया। अप्रैल 2022 में पुलिस ने एडम को गिरफ्तार कर लिया था। 11 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान एडम के वकील ने उसकी मानसिक हालत का हवाला देते हुए कम सजा देने की अपील की थी। वकील ने मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि एडम को ‘पैराफीलिया’ नाम की बीमारी है। इसमें पीड़ित किसी व्यक्ति के साथ बिना इजाजत के शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। पीड़ित ज्यादातर बच्चों को टारगेट करता है।

एडम शादीशुदा है और उसकी पत्नी एरिन को उसके जुर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एडम ने वाइल्डलाइफ रेंजर और बायोलॉजिस्ट एरिन से शादी की। दोनों ने साथ मिलकर जंगली मगरमच्छों से जुड़ी एक कंसल्टेंसी कंपनी की भी शुरुआती की थी। ब्रिटेन के वेस्ट योर्कशायर में पैदा हुए एडम ब्रिटन को मगरमच्छ के एक्सपर्ट के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। वह BBC और नेशनल जियोग्राफिक के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है। एडम डिस्कवरी चैनल और एनिमल प्लैनेट के प्रोग्राम ‘एनिमल फेस-ऑफ’ में भी नजर आया था।

read more – JANJGIR-CHAMPA NEWS : जांजगीर-चांपा के दुकान में घुसी तेज़ रफ्तार मालवाहक माजदा, एक की मौत दो घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Exit mobile version