spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Atishi Marlena became Delhi CM : अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई सीएम, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला

Atishi Marlena became Delhi CM

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी घोषणा के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दूसरी तरफ आप विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने सीएम के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा।

आतिशी के नाम की घोषणा अब जल्द ही होगी। विधायक दल की बैठक से पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर पीएसी की बैठक बुलाई गई है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में पीएसी के सभी सदस्य और मौजूदा कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद एक-एक नेता से केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा की और उनका फीडबैक लिया।

read more – Congress Investigation Committee : सुकमा-कवर्धा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या, कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटीजांच समिति, एक हफ्ते में सौपेंगे रिपोर्ट

इसी के साथ ही उनके नाम पर मुहर लग गई। आतिशी दिल्ली की नई सीएम बनेंगी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित इस पद पर काबिज हो चुकी हैं। इसके बाद, अरविंद केजरीवाल आज शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलेंगे और विधायक दल के नव-चयनित नेता एक साथ मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे।

Atishi Marlena became Delhi CM

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में से एक हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं।

आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। ​कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।

Atishi Marlena became Delhi CM

आतिशी का राजनीतिक सफर
आतिशी AAP की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। वह 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। उन्होंने पार्टी के गठन के शुरुआती दौर में उसकी नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी। आतिशी ने AAP प्रवक्ता के तौर पर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। आतिशी को पार्टी ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा था।

इसके बाद आतिशी ने अपनी मेहनत से लोगों को आकर्षित किया और भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह को 11,393 वोटों से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंच गईं। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में AAP ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर से करारी हार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने अप्रैल 2018 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में भी काम किया था।

read more – Raipur News : राजधानी के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का गला रेत कर कि हत्या, युवती को घायल कर तालाब में लगाई छलांग

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.