AB News

Atishi Admitted to Hospital : दिल्ली जल संकट को लेकर चार दिन से अनशन पर बैठीं आतिशी की बिगड़ी तबीयत, देर रात LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

Atishi Admitted to Hospital

नई दिल्ली। दिल्ली में जल के संकट को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं मंत्री आतिशी की तबीयत देर रात खराब हो गई। हालत बिगड़ने के बाद जल मंत्री आतिशी को मंगलवार की सुबह-सुबह दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इस समय देश की राजधानी दिल्ली भीषण जल संकट से जूझ रही है।

read more – CHHATTISGARH CABINET EXPANSION : छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट में जल्द ही बदलाव के आसार, सीएम साय करेंगे पीएम मोदी और शाह से मुलाकात

यहां लोग एक-एक बूंद पानी के लिए मोहताज हो रहे है। भूख हड़ताल पर बैठी आप नेता आतिशी की तबीयत को देखते हुए सोमवार को ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। अनशन की वजह से आतिशी का ब्लड सुगर लेवल गिर गया। अभी वह इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती हैं।

Atishi Admitted to Hospital

मंगलवार आतिशी की भूख हड़ताल का पांचवा दिन है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में पता चला कि उनके ब्लड शुगर का स्तर काफी गिर गया है और यह 43 तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि हालत बिगड़ने से पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

आधी रात को उनका बल्ड शुगर गिरकर 43 और सुबह तीन बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पिछले 5 दिनों से कुछ नहीं खाया है। कीटोन बढ़ रहा है और बीपी कम हो रहा है। वह जल संकट को लेकर अनशन कर रही हैं। वह दिल्ली के लिए पानी छोड़े जाने की मांग कर रही हैं।

Atishi Admitted to Hospital

जल मंत्री आतिशी ने अपनी खराब सेहत के बावजूद अपना रुख बरकरार रखा और जोर देकर कहा कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के जल अधिकारों को पूरा नहीं करती, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने खास तौर पर हथिनीकुंड बैराज के गेट खोले जाने की ओर इशारा किया।

हथिनीकुंड बैराज के गेट नहीं खोले गए हैं। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली को प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन कम पानी दे रही है, जिससे राजधानी के 28 लाख लोगों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पानी की यह कमी उच्च तापमान और लू की स्थिति के बीच आ रही है, जिससे स्थिति और भी खराब हो रही है।

read more – BILASPUR MUMBAI FLIGHT : बिलासपुरवासियों को जल्द ही मिलेगी नई सुविधा, एलाइंस एयर कंपनी शुरू करेगी बिलासपुर से मुंबई के बीच हवाई सेवा

Exit mobile version