AB News

Astro Prediction: 7 अप्रैल से बदलेंगे सितारे, राशियों में हलचल, असर आपके जीवन पर!

Astro Prediction

रायपुर। अपैल का पहला सप्ताह बीत चुका है। इस दौरान राशियों में कई बदलाव आए और कुछ आने वाले हैं। आज जानेंगे, राशियों में क्या है उतार-चढ़ाव और इसका आपके जीवन पढ़ेगा कैसा असर। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज 7 अप्रैल और दिन सोमवार है।

आज के दिन बुध ग्रह मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। बुध ग्रह को बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है। बुध ग्रह 7 अप्रैल को शाम को 4 बजकर 4 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। बुध की चाल में बदलाव से शिक्षा, दूरसंचार और व्यापार पर असर पड़ेगा।

साथ ही बुध की सीधी चाल के प्रभाव से सिंह और धनु सहित 5 राशियों के लोगों को अनुकूल फल प्राप्‍त होंगे। बुध इन रा‍शियों के लोगों को नौकरी और कारोबार में अप्रत्‍याशित उन्‍नति दिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं बुध की सीधी चाल से किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभा और किसे करना पड़ेगा संतोष।

1. मेष राशि

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग संभलकर करें। लापरवाही पर खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Astro Prediction

2. वृषभ राशि

दिनभर व्यस्तता और भागदौड़ बनी रहेगी। मन में अशांति रह सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। पति और पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। अगर मतभेद हो जाएं तो पति को शांति से काम लेना ठीक रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। अब यह 11वें भाव में मार्गी हो रहे हैं। अपनी नीच राशि में होने के बावजूद, लाभ के भाव में बुध की स्थिति अनुकूल है। यह स्थिति बेहतर परिणाम ला सकती है।

3. मिथुन राशि

दिन मिलाजुला रहेगा। बाहर का खाना न खाएं। सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ की खबर भी मिल सकती है। मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध दसवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। बुध अपनी नीच राशि में है, लेकिन मिथुन राशि का स्वामी होने के कारण यह कुछ सहायता प्रदान करेगा। दसवें भाव में बुध पेशेवर सफलता ला सकता है, लेकिन करियर में उन्नति का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपनी सार्वजनिक छवि के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

4. कर्क राशि

दिन में खुशखबरी मिलने के आसार हैं। पिछले दिनों से जिस काम को करने की कोशिश में हैं, वो पूरा होगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा।

5. सिंह राशि

अलर्ट रहें। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। कोई करीबी झूठा आरोप लगा सकता है। सेहत खराब हो सकती है। कमजोरी महसूस करेंगे। मन अशांत रहेगा। अपने इष्टदेव का ध्यान करें। वैसे सिंह राशि वालों के लिए बुध आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। आम तौर पर, बुध को आठवें भाव में अनुकूल माना जाता है। इस स्थिति में बुध अचानक वित्तीय लाभ और सफलता भी दिला सकता है। इसके अतिरिक्त, बुध सामाजिक मामलों में सकारात्मक परिणाम ला सकता है

Astro Prediction

6. कन्या राशि

किसी परिजन से विवाद हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें। खानपान की लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। पत्नी और पति आपसी विवादों से बचें।

7. तुला राशि

किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रेमी प्रेमिका हो सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। तरक्की की संभावना हैं। तुला राशि वालों के लिए बुध छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। आपकी कुंडली में बारहवें भाव के स्वामी की छठे भाव में स्थिति विपरीत राज योग बनाती है, जिससे अप्रत्याशित सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बुध की यह स्थिति विदेशी मामलों के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। इस दौरान आपको यात्रा में कुछ कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है, लेकिन आपकी यात्रा सफल होने की संभावना है।

8. वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आएगा, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे।

Astro Prediction

9. धनु राशि

सेहत को लेकर कल चिंतित हो सकते हैं। मन में आशंका बनी रहेगी। सोच समझकर निवेश करें। वित्तीय नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और नए काम के रास्ते खुलेंगे। धनु राशि वाले जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं, जो करियर, रोजगार और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करते हैं। बुध चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। आपको अपने पेशेवर जीवन में कुछ कठिनाइयों को दूर करने के बाद सफलता मिलेगी। यदि आप चीजों को सावधानी से संभालते हैं, तो आपको अंततः अच्छे परिणाम मिलेंगे।

10. मकर राशि

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं।

11. कुंभ राशि

दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कोर्ट केस में जीत मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

12. मीन राशि

परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। सफलता मिलेगी।

Exit mobile version