spot_img
Tuesday, June 17, 2025

Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में यात्रियों को प्लेन से उतारा गया

Air India Flight कोलकाता/मुंबई। एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI180 में सोमवार देर रात तकनीकी खराबी आ गई, जिससे...

Latest Posts

Assembly By Polls Result 2024 : आज होगी 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना, देखिये किसकी किस्मत का खुला ताला

Assembly By Polls Result 2024

देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस उपचुनाव में 10 सीट विधायकों के इस्तीफे और तीन सीट मौजूदा विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थी।

तो वही विधायकों के इस्तीफे और पाला बदलने से चुनावी समीकरण अब बदलते दिख रहें हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम नतीजों के बाद इस उपचुनाव का रिजल्ट बीजेपी और विपक्षी पार्टियां दोनों के लिए खास होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह पहला चुनाव है। लिहाजा, पूरे देश की नजर नतीजों पर है। देखना यही है कि NDA को मिलेगा फायदा या INDIA गठबंधन को मजबूती मिलेगी।

पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की ​​रूपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में 10 जुलाई को मतदान हुआ था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.