AB News

Ashoka Biryani Raipur : अशोका बिरयानी में गटर साफ करने के दौरान दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत…मचा हड़कंप

Ashoka Biryani Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो मजदूरों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों मजदूरों की मौत हो गई।

दोनों मृतक अशोका‍ बिरयानी रेस्‍टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला तेलीबांधा थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार अशोका‍ बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्‍टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।

READ MORE – RAJ KUNDRA MONEY LAUNDERING CASE : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 97 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

Ashoka Biryani Raipur

घटना की सूचना तत्काल तेलीबांधा थाना में दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

उन्हें तत्काल वी केयर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्‍टरों ने जांच के बाद दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

READ MORE – VOTE WITHOUT VOTER ID : वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी दे सकते है आप मतदान, जानिए कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी

Exit mobile version