Arvinder Singh Lovely BJP Joining Update
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को भाजपा लगातार झटके पर झटके दे रही है। शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर अरविंदर सिंह लवली भाजपाई हो गये हैं।
6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था। लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा मुख्यालय में पूर्व कांग्रेस दिल्ली प्रमुख के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक राज कुमार चौहान समेत दूसरे नेताओं को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्या दिलाई गई।
इस तरह बीते छह दिनों में पांच नेता भाजपा से जुड़ गए हैं। इस तरह देखा जाए तो लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध किया था। इसके साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि तब उन्होंने पार्टी का सदस्य बने रहने की बात कही थे लेकिन एक सप्ताह के अंदर भी अरविंदर सिंह लवली अपने बयान पर कायम नहीं रह सके।