AB News

Arunachal Pradesh Landslide : अरुणाचल के ईटानगर में बादल फटने से भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के कारण फंसे लोग

Arunachal Pradesh Landslide

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह बादल फटने से कई जगह पर भूस्खलन हुआ और बाढ़ की स्थिति बन गयी हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है।

read more – CHHATTISGARH NEWS : जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जीकी पुण्यतिथि पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बादल फटने की घटना के बाद ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास के इलाकों से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं।

Arunachal Pradesh Landslide

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन भी फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों और भूस्खलन वाले संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने राहत शिविरों के रूप में सात स्थानों को निर्धारित किया है।

read more – CHHATTISGARH NEWS : बीजेपी सरकार में बिजली कटौती को लेकर जनता हो रही परेशान, राज्य सरकार के खिलाफ जल्द करेगी आंदोलन कांग्रेस : दीपक बैज

Exit mobile version