spot_img
Sunday, June 29, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Army Military Exhibition : सीएम साय ने किया सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ

Army Military Exhibition

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में सेना का दो दिवसीय सैन्य समारोह का प्रदर्शनी आयोजित किया गया है।भारतीय सेना के बैंड ने ‘आरंभ है प्रचंड’… ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान CM साय ने इंडियन आर्मी के हथियारों को हाथों से उठाकर देखा और उसकी खासियत को जाना।

https://x.com/i/broadcasts/1dRKZdrgbvXJB

वहीं प्रदर्शनी में सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। इसके साथ ही सशस्त्र सैन्य समारोह में रखे हथियारों की जानकारी सीएम साय ने सेना के जवानों से ली। सीएम ने भारतीय सेना का भीष्म टैंक भी देखा। भीष्म टैंक सेना के घातक टैंकों के बेड़े में शामिल है। इसकी मारक झमता से दुश्मन भी थर्राते हैं।

read more – Bulandshahr News : नरसिंहानंद के बयान पर बुलंदशहर में मचा बवाल, ईशा की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल

Army Military Exhibition

बता दें कि दो दिवसीय सशस्त्र सैन्य समारोह में शानदार प्रदर्शन और रोमांचकारी प्रदर्शनों की श्रृंखला देखी जाएगी। जिसमें विशेष बल कमांडो द्वारा स्लिदरिंग प्रदर्शन, बाइक शो और घुडसवारी प्रदर्शन शामिल है। टी-90 भीष्म टैंक, बीएमपी टू, पैदल सेना लड़ाकू वाहन, स्ट्रेला 10 एम सेना वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली, जेडयू 23 गन और आर्टिलरी की 105 एमएम लाइट फील्ड गन समेत आधुनिक हथियार और उपकरण भी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आम जनता को मिलेगा।

प्रशासन ने की फ्री बस सेवा की व्यवस्था

साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में आने-जाने के लिए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो शहर के चारों ओर से अलग-अलग समय में आवाजाही के लिए बस सुविधा चलेगी।

तेलीबांधा थाना चौक, पचपेड़ी नाका चौक, पचपेड़ी नाका, न्यू बस स्टैंड भाठागांव, पुराना बस स्टैंड और टाटीबंध चौक से साइंस काॅलेज मैदान जाने के लिए 8ः30 बजे से बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साइंस काॅलेज से उक्त स्थानों तक वापसी के लिए शाम 5 बजे तक बस चलेगी।

read more – Delhi High Court: मौत के बाद भी बच्चा कर सकते है पैदा, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.