April Bank Holiday 2024 : अप्रैल में 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए किस किस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, चेक करें पूरी लिस्ट

April Bank Holiday 2024 : अप्रैल में 14 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए किस किस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, चेक करें पूरी लिस्ट

April Bank Holiday 2024

जल्द ही मार्च का महीना समाप्त हो जाएगा और इसके साथ ही 1 अप्रैल 2024 से फाइनेंशियल वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल के महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हर महीने के तरह इस महीने भी कई दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट पर बताया गया है कि अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी की है। इस दौरान नवरात्रि, ईद समेत अन्य खास अवसर के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए बैंक जाने वाले हैं तो आपको एक बार अप्रैल 2024 का Bank Holiday List चेक कर लेना चाहिए।

अप्रैल में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां:-

  • 7 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अप्रैल 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे।
  • 14 अप्रैल 2024: रविवारके चलते देश भर में बैंक रहेंगे।
  • 21 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अप्रैल 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे
  • 28 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे।

April Bank Holiday 2024

READ MORE – GWALIOR HOME GUARD JAWAN MURDE : घर के अंदर बक्से में मिला रिटायर्ड होमगार्ड जवान की लाश, वारदात के बाद से नातिन गायब, प्रेम प्रसंग में हत्या होने की आशंका

अप्रैल 2024 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे:-

  • 1 अप्रैल 2024: सालाना अकाउंट क्लोजिंग की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अप्रैल 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात उल विदा के मौके पर तेलंगाना,जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा / उगाड़ी फेस्टिवल / तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अप्रैल 2024: रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अप्रैल 2024: ईद या ईद उल फितर के मौके पर चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अप्रैल 2024: बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अप्रैल 2024: रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद,अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची,शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर,लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि इन छुट्टियों से आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्युकी बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहक ऑनलाइन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और बैंकिंग और एटीएम सर्विस बिना किसी रूकावट के सुविधा मिलती है। इन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

READ MORE – RAMBAN MAJOR ACCIDENT : जम्मू-कश्मीर NH पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरा टैक्सी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत

 

News and Politics स्पेशल