Anand Sheela Ashram
रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची के चान्हो स्थित आनंद शीला आश्रम में बुधवार देर रात छह अपराधियों ने हमला कर आनंदमार्गी साधु मुकेश शाह (50) और राजेंद्र यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
बता दें कि गुरुवार शाम खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने चार आरोपियों—जितेंद्र यादव उर्फ छोटू, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अपराधी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से आश्रम से लूटे गए पैसे, चांदी की चेन और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। और लूटपाट के पीछे की असली वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Anand Sheela Ashram
हत्या की दर्दनाक वारदात
- मुकेश शाह के जबड़े के नीचे गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
- राजेंद्र यादव के जबड़े और कंधे में गोली मारी गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हालत में बचा रहा।
- राजेंद्र ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
- पुलिस ने राजेंद्र को रिम्स भेजा, लेकिन गुरुवार दोपहर 1 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हत्या के पीछे लूटपाट की साजिश
मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों का मकसद चोरी करना था, लेकिन जब मुकेश और राजेंद्र ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनकी पिटाई की और फिर उन्हें गोली मार दी। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Anand Sheela Ashram
हत्या के आरोपों से जुड़ा था राजेंद्र यादव
वहीं पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र यादव खुद दोहरे हत्याकांड का आरोपी था। 2024 में उसने अपने भाई की पत्नी और उनकी मासूम बेटी की हत्या की थी। वह बुढ़मू में छिपा रहता था और पुलिस उसे लंबे समय से ढूंढ रही थी।
विदेश से लौटे थे साधु मुकेश शाह
आश्रम के लोगों ने बताया कि मुकेश शाह कुछ साल पहले ब्राजील गए थे, जहां उन्होंने शादी कर ली। उनकी एक बेटी भी है। करीब दो महीने पहले वे आनंद शीला आश्रम लौटे थे, लेकिन ट्रेनिंग शुरू होने से पहले ही यह हादसा हो गया।
कैसे पकड़े गए अपराधी?
- ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ने मरने से पहले पुलिस को अपराधियों का हुलिया बताया।
- पुलिस ने इलाके में छानबीन कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया।
- पूछताछ में चार अपराधियों—जितेंद्र यादव उर्फ छोटू, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी ने अपना अपराध कबूल लिया।
- चारों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दो अपराधी अभी भी फरार हैं।
read more – PM Modi Gujarat Visit : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, गुजरात में करेंगे अहम घोषणाएं!