spot_img
Monday, June 16, 2025

BSF Jawan killed Colleague : BSF जवान ने सहकर्मी की गोली मारकर की हत्या, मुर्शिदाबाद में 13 राउंड फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

BSF Jawan killed Colleague मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक...

Latest Posts

 Amity University firing: नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में फायरिंग, गोली लगने से छात्र घायल

Amity University firing

नोएडा। दिल्ली के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच शुक्रवार शाम झड़प हो गई, जिसके दौरान कैंपस के बाहर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक छात्र के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

BREAKING News | Noida Amity University Firing | Noida Crime | नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर फायरिंग, छात्र गोरिश भाटी के पैर में लगी गोली, ये है मामला - Student shot

 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला नोएडा सेक्टर-125 थाना क्षेत्र का है। एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों का कुछ बाहरी लोगों से झगड़ा चल रहा था। वही शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि कैंपस के बाहर दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी।  इस फायरिंग से एक छात्र के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

 Amity University firing

गोली लगने से छात्र घायल

फायरिंग की निकली गोली सलारपुर निवासी गोरिश भाटी को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरिश भाटी एमिटी का छात्र है। उसका कुछ बाहरी लोगों से झगड़ा चल रहा था। इसी को लेकर कुछ विवाद हुआ और उसको गोली लग गई।

एमिटी यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के विवाद में चली गोली, एक घायल

DELHI CRIME NEWS: बंदूक दिखाकर नाबालिग से चटवाए जूते, यौन शोषण  किया, 4 आरोपी गिरफ्तार

छात्र अस्पताल में भर्ती

पुलिस का कहना है कि यह घटना 11 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे की है। यहां सेक्टर-125 रेड लाइट के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके तुरंत बाद सेक्टर-126 की पुलिस  मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो छात्र की जांघ में गोली लगी थी।

Amity University firing

आरोपियों की तलाश जारी

जिसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.