spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Amit Shah Visit Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में आयोजित महासंकल्प रैली में बोले अमित शाह, दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बनेंगे, आने वाला चुनाव तय करेगा देश का भविष्य

Amit Shah Visit Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुँकार भरी और कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। जहां उन्होंने 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार की सफलता गिनाई।

उन्होंने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। साथ ही शाह ने कहा कि, कश्मीर में सालों से परेशान करने वाला 370 का नासूर हमने खत्म किया है। शाह इससे पहले कोंडागांव पहुंचे थे जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बस्तर क्लस्टर की बैठक ली।

Amit Shah Visit Chhattisgarh

शाह ने कहा कि सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और एक नाकारा सरकार, जिसने न तो नक्सलवाद पर लगाम कसी और न ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ न्याय किया, उसे उखाड़ फेंका। अमित शाह गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस ने अयोध्या मुद्दे को लटका रखा
शाह ने कहा कि, 2 महीने में 20 टका मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने पूरी कर की है। मैं विश्वास दिलाता हूं, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। वहीं केंद्र की मोदी सरकार भी 5 लाख तक इलाज का खर्चा उठा रही है। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए इसमें से छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख शौचालय बनाये गए है ।

Amit Shah Visit Chhattisgarh

मैं यहां रामलला के ननिहाल में आया हूं, आपको बता दूं कि, कांग्रेस ने 550 साल से लटके मसले को 75 साल में खत्म नहीं किया। अब मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर इस मसले को भी खत्म किया है। मैं आप लोगों से भी वादा लेकर जाना चाहता हूं, कभी 1 कभी 2 सीट आप लोग कम कर देते हो। वादा कीजिए, इस बार 11 की 11 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाएंगे।

कोंडागांव में लोकसभा चुनाव की रणनीति
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, रायपुर से सबसे पहले शाह कोंडागांव में हेलीपैड से बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां उन्होंने बस्तर क्लस्टर की बैठक ली। इस बैठक में करीब 45 मिनट तक लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई।

Amit Shah Visit Chhattisgarh

यहां तीन लोकसभा बस्तर, कांकेर और महासमुंद क्लस्टर से आये 200 कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिये। नक्सली क्षेत्र होने के चलते भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर मौजूद रहे।

शाह ने आगे कहा कि, पाकिस्तान के घर में घुसकर हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवाद को दंडित किया। कश्मीर में 370 का नासूर सालों से परेशान करता था, इसे हमने खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए देश का अंग बना दिया है।

Amit Shah Visit Chhattisgarh

भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी तीसरी बड़ी ताकत बन गया है। मोदीजी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश पहले 11वें नंबर पर था आज पांचवें नंबर है। एक बार मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए, मोदी की गारंटी है, हम दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे।

आखिर अहम क्यों है छत्तीसगढ़ का दौरा?
छत्तीसगढ़ प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में अभी दो सीट कांग्रेस के पास है उसमें बस्तर भी वह लोकसभा सीट है जहां पर वर्तमान में कांग्रेस के सांसद दीपक बैज हैं। लिहाजा बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं में शाह ने जोश भरा। वहीं तीन लोकसभा सीटों पर मंथन किया तीनों में कुल 24 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमे 11 भाजपा तो 13 कांग्रेस के पास है।

Amit Shah Visit Chhattisgarh

पिछली लोकसभा में भाजपा बस्तर सीट को 35 हजार से हारी थी। वहीं कांकेर मात्र 15 हजार वोटों से जीती थी। यही कारण है इस क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाए।

अमित शाह का बिलासपुर दौरा रद्द
छत्तीसगढ़ में अमित शाह का कोंडागांव, जांजगीर के अलावा बिलासपुर दौरा भी होना था लेकिन इसे किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। शाह यहां बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह अगर सम्मेलन में जाते तो लोग उनसे 10 साल का हिसाब मांगते, इसलिए डरकर कार्यक्रम में जाना कैंसिल कर दिया।

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.