America Mississippi School Firing : एक बार फिर से दहला अमेरिका, मिसिसिपी के स्कूल में फुटबॉल मैच के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

America Mississippi School Firing : एक बार फिर से दहला अमेरिका, मिसिसिपी के स्कूल में फुटबॉल मैच के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत, 8 घायल

America Mississippi School Firing

मिसिसिपी। अमेरिका के मिसिसिपी के लेक्सिंगटन शहर में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) तड़के स्कूल में फुटबॉल मैच के बाद दो अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वही आठ लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोलीबारी की यह घटना ले¨क्सगटन, मिसिसिपी से लगभग तीन किलोमीटर दूर होम्स काउंटी कंसोलिडेटेड स्कूल में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में फुटबाल मैच के बाद जीत का जश्न मनाया गया, लेकिन सेलिब्रेट कर रहे लगभग 200 से 300 लोगों पर 2 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर लोग भागने लगे।

दो मृतकों की उम्र 19 वर्ष थी और तीसरे की उम्र 25 वर्ष थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।घटना की पुष्टि होम्स काउंटी के शेरिफ विली मार्च ने की। फ़िलहाल अभी गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

Breaking News International News and Politics