AB News

Ambikapur Crime News : अंबिकापुर में स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ को कार्य में लापरवाही के कारण किया निलंबित

Ambikapur Crime News

अंबिकापुर। स्वास्थ्य विभाग ने BMO को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों के अनुसार निलंबन आदेश में वजह बताते हुए विभाग ने आदेश में लिखा 08.06.2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर, जिला सरगुजा में घटित घटना के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अम्बिकापुर ( सरगुजा ) द्वारा जांच कराई गई।

read more – JAMMU KASHMIR REASI BUS TERRORIST ATTACK : जम्मू कश्मीर के शिव खोड़ी मंदिर से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों का हमला, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 33 घायल

Ambikapur Crime News

जिसमे जांच के समय पाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसव को लेकर अपनाये जाने वाले प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया।इस कारण डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भफौली, जिला अम्बिकापुर (सरगुजा ) द्वारा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतना पाया गया,

तथा उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरित होने के फलस्वरूप परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन, एतद्वारा डॉ. पी. एन. राजवाड़े, खण्ड चिकित्सा अधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 ( 1 ) ( क ) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

read more – MODI CABINET 2024 : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ग्रहण किया प्रधानमंत्री पद की शपथ, देखिये लिस्ट किन्हे मिली मोदी कैबिनेट में जगह

Exit mobile version