spot_img
Saturday, October 18, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Actor Darshan got bail: एक्टर दर्शन थुगुदीपा को हाईकेर्ट से मिली राहत, रेणुकास्वामी मर्डर केस में दी अंतरिम जमानत

Actor Darshan got bail

बेंगलुरु। कर्नाटका हाईकोर्ट ने 30 अक्टूबर को साउथ सिनेमा अभिनेता दर्शन को रेणुकास्वामी मर्डर केस में अंतरिम जमानत प्रदान की है। कोर्ट ने यह जमानत अभिनेता के स्वास्थ्य कारणों के चलते दी है।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटका के हाईकोर्ट ने कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को रेणुकास्वामी मर्डर केस के मामले में 6 हफ्तों के लिए की अंतरिम दी है। एक्टर ने कोर्ट से अपने हेल्थ प्राब्लम की वजह से कोर्ट में जमानत की अपील की थी। जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।एक्टर ने कोर्ट को बताया कि उसकी पैर में सुन्नता की समस्या आ रही है जिसके कारण उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ सकता है। वही कोर्ट ने उनकी समस्या को देखते हुए एक प्राइवेट अस्पताल में ईलाज कराने की इजाजत दी है।

Actor Darshan got bail

एक्टर पर मर्डर केस का आरोप

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के ऊपर अपने एक फैन रेणुकास्वामी के मर्डर करने का आरोप है। रेणुकास्वामी ने दर्शन की दोस्त और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तीजनक मैसेज भेजे थे। जिसके कारण एक्टर उनसे काफी नाराज थे। इसके बाद रेणुकास्वामी का शव बेंगलुरू के अपार्टमेंट पास एक नाले में 9 जून 2024 को पाया गया। बता दें कि रेणुकास्वामी के पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले थे। ऐसा माना जा रहा है कि एक्टर ने उसको मारने से पहले काफी टार्चर किया था।

BENGLURU MAHALAXMI MURDER CASE: बेंगलुरू महालक्ष्मी मर्डर केस, आरोपी के भाई का बयान, कहा-“ ब्लैकमेल कर रही थी, 7 लाख रूपए और सोने की चैन भी दिए, गुस्से में आकर मर्डर कर दी…”  

जेल में सिगरेट पीते हुए एक फोटो वायरल

रेणुकास्वामी मर्डर केस ने कन्नड़ फिल्म उद्योग में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को मुख्य आरोपी बताया है। जिसने आरोपियों को मर्डर करने के लिए उकसाया था। वही हाल ही में एक्टर दर्शन की जेल में सिगरेट पीते हुए एक फोटो वायरल हुई, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Actor Darshan got bail

बता दें कि, एक्टर दर्शन ने इससे पहले 21 सितंबर को कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन सेशन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इलाज के लिए अंतरिम जमानत मांगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.