AB News

ACB-EOW raid : छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, ACB-EOW की 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल के यहां छापा

ACB-EOW raid

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में हुए बहुचर्चित घोटाले को लेकर एसीबी (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह 20 से 25 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह छापेमारी रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर सहित कई जिलों में की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कई कारोबारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर की जा रही है। इस कार्रवाई में राज्य के बहुचर्चित स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल के निवास पर भी छापा मारा गया है।

भिलाई के आम्रपाली कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड स्थित अशोक अग्रवाल के घर में सुबह करीब 4 बजे से ही ACB की टीम गुप्त निगरानी कर रही थी। इसके बाद सुबह चार गाड़ियों में पहुंची टीम ने घर में प्रवेश कर छापेमारी शुरू की।

अशोक अग्रवाल छत्तीसगढ़ की स्टील इंडस्ट्री से जुड़े हुए जाने-माने व्यापारी हैं। बताया जा रहा है कि उनके यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जा सकते हैं।

इस कार्रवाई को आबकारी घोटाले में बड़ी कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। EOW और ACB द्वारा लगातार चल रही जांच के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी रेड मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

READ MORE – 8th Pay Commission Update : 2026 से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बंपर सैलरी! जल्द लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version