AC Blast in Noida : नोएडा में  एक बहुमंजिला इमारत में एसी फटने से लगी भीषण आग, इस दिलदहला देने वाली घटना का वायरल हुआ वीडियो

AC Blast in Noida : नोएडा में एक बहुमंजिला इमारत में एसी फटने से लगी भीषण आग, इस दिलदहला देने वाली घटना का वायरल हुआ वीडियो

AC Blast in Noida

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के एक बहुमंजिला इमारत में एसी फटने से भीषण हादसा हुआ है। एसी के बम की तरह फटने से चिंगारी भड़कने से घर में आग लग गई। भीषण आग ने दूसरे फ्लैट्स को भी चपेट में ले लिया। हादसा सेक्टर-100 में बनी लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी सोसाइटी में हुआ।

एसी फटने और भीषण आग लगने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रयास में जुटे। वहीं सोसाइटी के लोग अपने फ्लैट से निकलकर ग्राउंड पर आ गए। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Breaking News National News and Politics