AB PM-JAY: आयुष्मान योजना से 5 लाख का मुफ्त ईलाज, अमीर गरीब सबको मिलेगा फायदा..पढ़िए पूरी डिटेल

AB PM-JAY: आयुष्मान योजना से 5 लाख का मुफ्त ईलाज, अमीर गरीब सबको मिलेगा फायदा..पढ़िए पूरी डिटेल

AB PM-JAY

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार के कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए 70 साल के ऊपर बुजुर्गों को आयुष्मान में शामिल करने का फैसला लिया गया हैं। पीएम मोदी ने इस फैसले को मंजूरी दी। इस योजना के तहत हर साल 5 लाख का मुफ्त ईलाज किया जाएगा। बता दें कि, इस योजना से लगभग 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा मिल पाएगा।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को मिली मंजूरी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट की एक बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो योजना का लाभ ले पाएंगे। पीएम की इस फैसले से देश के लगभग 6 करोड़ सिनीयर सिटिजंस को लाभ मिलेगा, वहीं 4.5 करोड़ परिवारों को इस योजना से मुफ्त ईलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस योजना में 70 साल या उससे अधिक बुजुर्गों के लिए अलग से कार्ड बनाया जाएगा।

70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख का मुफ्त ईलाज

Robbery worth 5 crore in jewelery shop: छत्तीसगढ़ में दिन दहाड़े 8 किलो गहने की लूट, 15 मिनट में 5 करोड़ सोना ले उड़े चोर

AB PM-JAY

इस योजना से किन –किन लोगों को मिलेगा लाभ, आइये जानते हैं-

  • देश के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है, और जो प्राइवेट हेल्थ पॉलिसी या कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) के तहत भी आते हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
  • जो परिवार पहले से ही आयुष्मान के दायरे में आते हैं उनको 10 लाख रुपए तक लाभ मिलेगा। इसमें सिनियर सिटिजंस को 5 लाख रुपए का अतिरिक्त मुफ्त ईलाज दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत, 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष कार्ड जारी किया जाएगा।
  • जो नागरिक आयुष्मान के अंतर्गत नही आते और उनकी उम्र 70 या उससे अधिक हैं उनको भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो।
  • पति-पत्नी अगर 70 साल या उससे उपर हैं तो उनके लिए 5 लाख मुफ्त ईलाज के तहत एक ही कार्ड बनेगा, अलग –अलग नही।
  • जिन लोगों के पास CGHS, ECHS, CAPF जैसी केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ है, उनके पास विकल्प होगा कि वे अपनी मौजूदा योजना को जारी रख सकते हैं या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का चयन कर सकते हैं।
Breaking News National News and Politics राज्य खबर