spot_img
Wednesday, April 30, 2025

Milk Price Hike : दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी और वेरका ने बढ़ाए दाम, गर्मी में बढ़ती लागत बनी वजह, जानें नई कीमतें

Milk Price Hike नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मदर डेयरी और वेरका ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है।...

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 30 April : अक्षय तृतीया पर राशियों का हाल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन!

Aaj Ka Rashifal 30 April

रायपुर। आज 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार, वैशाख शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया है और आज चंद्रमा वृष- मिथुन राशि पर संचार करेगा। नक्षत्रों को मानने वाले लोग ज्यादातर सनातनी ज्योतिष और राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनकी जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा।

दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। तो बताते हैं कि दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए मंगलवार की भविष्यवाणी।

Aaj Ka Rashifal 30 April

मेष राशि

आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कामों से करें तो अच्छा रहेगा। दान-पुण्य की पूर्णिमा और संतान के लिए मार्गदर्शन करेंगे। आज वाणी पर नियंत्रण के साथ गुस्से पर काबू रखें। जहां तक हो सके कम बोले, वरना परिस्थितियां खराब हो सकती है।

आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति – आज शेयर हो या व्यवसाय ज्यादा उत्साहित होने से बचें।
  • सेहत- सेहत खराब रहेगा और पेट खराब हो सकता है।
  • करियर – नौकरी में विवाद से बचें और छोड़ने की जल्दबाजी न करें।
  • प्यार – आज का लव राशिफल में जातक पर कामुकता हावी रहेगी, इसका असर जातक के रिश्ते पर पड़ेगा।
  • परिवार- परिवार और संतान की चिंता सताएगी और परेशान रहेंगे।
  • राशि का उपाय – आज कमगट्टे का फूल या माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें धन लाभ होगा।
  • राशि का पूर्वाभास – आज क्रोध से बचें वरना रिश्ते खराब होंगे।
  • मेष राशि शुभ अंक 5 है

वृष राशि

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। लेकिन बिना विचारे निवेश और काम से बचें। परिवार के लोगों की इच्छाओं की ओर ध्यान देंगे। किसी दोस्त के घर जाना हो सकता है। बच्चों के लिए खुशनुमा माहौल बनाएंगे।

दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिसकी आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का विचार मन में बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि आप खरीद सकते हैं।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति- आज कोई भी काम न शुरू करें तो भलाई है।
  • सेहत- सेहत से परेशान रहेंगे।
  • करियर- ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा। लाभ की स्थिति न के बराबर है।
  • प्यार – आज का लव राशिफल में जातक का किसी महिला से विवाद होगा।
  • परिवार- परिवार में किसी सदस्य या पत्नी से धोखा खा सकते हैं।
  • वृष राशि का उपाय- पक्षियों को दान दें।
  • वृष राशि पूर्वाभास- आज का दिन जातक के लिए प्रतिकूल है, तो यात्रा से बचें।
  • वृष राशि शुभ अंक 8

Aaj Ka Rashifal 30 April

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक भाग्योदय होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातक की शादी अच्छे घर में तय होगी। किसी खास दोस्त या परिवार के सदस्य से मुलाकात हो सकती है। विरोधी परेशान नहीं करेंगे। पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।

दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आपके मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से कल कुछ मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति – आज व्यवसाय कोमुकाम पर पहुंचाने में कामयाब रहेंगे और धन लाभ मिलेगा।
  • सेहत- सेहत को लेकर परेशआन होने की जरूरत नहीं है।
  • करियर- आज जातक अपनी शर्तों पर काम करेंगे।
  • प्यार- लव राशि में जातक को आज हसीन साथी का साथ मिलेगा और प्यार गहरा होगा।
  • परिवार – आज घर की साफ-सफाई के साथ परिवार की Ingh जरूरतों का भी ख्याल रखेंगे।
  • राशि का उपाय- बुधवार का दान करें तो लाभ होगा।
  • पूर्वाभास- जातक को अप्रत्याशित सफलता हाथ लगेगी।
  • मिथुन राशि शुभ अंक 7


कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक सुख-शांति छाईं रहेगी। नौकरी व व्यवसाय में परेशानियों को दूर करने के लिए अनुभवी लोगो की सलाह लेकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सामंजस्य बिठा कर चले और विवाद से बचें। बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताएगी।

आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका विरोध में आ सकता है, जिस कारण व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के जीवन के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति- आज व्यवसाय या कहीं भी बेकार का खर्च करने से बचें।
  • सेहत – आज सेहत सामान्य, लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा।
  • करियर- नौकरी में बोले कम काम करें ज्यादा तो अच्छा रहेगा।
  • प्यार- आज का लव राशिफल में जातक को साथी से रोमांटिक मुलाकात होगी।
  • राशि का पूर्वाभास- वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
  • परिवार- पत्नी से मनमुटाव होगा, वाणी पर सयंम रखें, नहीं तो बात बढ़ सकती है।
  • राशि का उपाय- आज किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करें।
  • कर्क राशि शुभ अंक 2

Aaj Ka Rashifal 30 April

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर में मांगलिक आयोजन होगा। धर्म-कर्म और दानपुण्य में जातक लगे रहेंगे। आज जातक का आत्मविश्वास चरम पर बना रहेगा। जातक अपने स्वभाव में बदलाव लाएंगे। खर्च से बचें, वरना संतुलन बिगड़ जाएगा।

आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आय के नए मार्ग खुलेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का मूड बन सकता है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति- व्यवसायिक गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ेगी।
  • सेहत- बीमार रहेंगे इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा
  • करियर- नौकरी के सिलसिले में प्रयास जारी रहेगा।
  • प्यार- आज का लव राशिफल में जातक का दिल किसी खास की वजह से टूटेगा।
  • परिवार – पारिवारिक जीवन में खुशियां छाई रहेगी।
  • राशि का उपाय- आज 1 रोटी उबार कर गाय को खिला दें।
  • पूर्वाभास – वाहन से संभलकर रहें।
  • सिंह राशि शुभ अंक 5

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन बच्चों के आने की खुशियों से रौनक बढ़ जाएगी।, व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा और विस्तार की योजना फलीभूत होगी। पढ़ाई के लिए बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। मां का प्यार और मार्गदर्शन मिलेगा।

कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। साथ ही अपने पार्टनर से अपनी मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति (Money) संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ आय में वृद्धि होगी।
  • सेहत – सेहत सामान्य रहेगा और मौज-मस्ती करेंगे।
  • करियर- आज जातक जो नौकरी की तलाश में है काम मिलेगा।
  • प्यार – आज का लव राशिफल में जातक को विदेश में रहने वाले साथी का प्रपोजल मिलेगा।
  • परिवार – बच्चों, जीवनसाथी और माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे।
  • राशि का उपाय – काले तील का दान करें और नीला वस्त्र से परहेज करें।
  • राशि का पूर्वाभास- अनायास धन खर्च होगा।
  • कन्या राशि शुभ अंक 7

Aaj Ka Rashifal 30 April

तुला राशि

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन काम की तारीफ हर जगह होगी और इससे आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी। बाहर जाने से बचें। मां के साथ भाई-बहनों की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्ववहन करेंगे। दोस्तों से मुलाकात ताजगी देगी।

दिन आप कुछ परेशानियां के चलते परेशान नजर आएंगे। आपके सोचे हुए कार्यों में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार-व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आप किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें, नहीं तो भारी नुकसान में जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप परेशान दिखाई देंगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति- जातक को व्यवसाय में दोस्त की वजह से लाभ मिलेगा।
  • सेहत – स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
  • करियर – राजनीति क्षेत्र में संपर्क बड़ा लाभ देगा।।
  • प्यार – आज का लव राशिफल में जातक को बचपन के साथी से प्यार होगा और बात शादी तक जाएगी।
  • परिवार- आज संतान की उपलब्धि से घर में सकारात्मक और गौरवान्वित माहौल बनेगा।
  • राशि का उपाय- घर में पेट्स रखें।
  • पूर्वाभास- कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।
  • तुला राशि शुभ अंक 1

—-

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज बिजनेस और नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल है। मां की सेवा और इच्छानुसार घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जातक का धर्म-कर्म और धार्मिक कामों में मन लगेगा।

किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आप शुरू कर सकते है। काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति- नए व्यवसाय के लिए दिन उत्तम है।
  • सेहत – सेहत का ख्याल रखें।
  • करियर – नौकरी में पदोन्नति और पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
  • प्यार – आज जातक प्यार में समय बर्बाद न करें तो अच्छा रहेगा।
  • परिवार – परिवार के साथ यात्रा या घर के कामों को मिलकर निपटायेंगे।
  • राशि का उपाय- सरसों तेल का दान करें और आज पूजा-व्रत दान करें।
  • पूर्वाभास – घर में अचानक किसी महात्मा का आगमन हो सकता है।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक : 5

Aaj Ka Rashifal 30 April

धनु राशि

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन जातक अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान की खुशखबरी माहौल को रोमांचक बना देगा। काम व्यवसाय या कार्यस्थल में जातक के लिए फायदेमंद दिन रहेगा।

आप लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करें, नहीं तो चोट आदि लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें, तो सहयोगियों से जानकारी लें। वैसे व्यापार में बड़ा निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्ति- किसी भी तरह के निवेश के लिए दिन बेहतरीन है।
  • सेहत – गर्मी और मौसम में बदलाव का जातक की सेहत पर असर पड़ेगा।
  • करियर – नौकरी में आत्मविश्वास भरा रहेगा और किसी की आज नहीं सुनेंगे।
  • प्यार – आज का लव राशिफल में जातक को साथी के साथ बहुत हसीन अहसास होगा।
  • परिवार- परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे और बाहर जाएंगे।
  • राशि का उपाय – आज 5 पत्ते पीपल का लें उसमें पीला चंदन लगाकर नदी मे प्रवाहित कर दें।
  • पूर्वाभास – आज स्वर्ग वाली फीलिंग होगी।
  • धनु राशिका शुभ अंक 9 है।

—-

मकर राशि

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान की खुशखबरी माहौल को रोमांचक बना देगा। काम व्यवसाय या कार्यस्थल में जातक के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। आनलाइन पढाई का असर बच्चों के दिमाग पर साफ दिखेगा।।

आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी और बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

क्षेत्र विशेष की ओर देखें तो

  • धन-संपत्ति- व्यापार में धीमापन जातक के उत्साह को कम करने के लिए काफी है।
  • राशि सेहत – बेचैनी और अवसाद जातक पर छायेगा।
  • करियर – नई नौकरी के लिए समय उपर्युक्त नहीं हैं।
  • प्यार- जातक आज किसी क भी प्रपोच करने से बचें तो अच्छा रहेगा।
  • परिवार- परिवार वाले जातक की चिंता करेंगे और सही सलाह भी देंगे।
  • राशि का उपाय – आज के दिन तृतीया की पूजा और ध्यान करें और दान दें।
  • पूर्वाभास – परिवार से विवाद होगा, शांति बनाये रखने में भलाई है।
  • मकर राशि शुभ अंक 3 है।

—-

Aaj Ka Rashifal 30 April

कुंभ राशि

आज का कुंभ राशि फल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन समृद्धि लेकर आ रहा है। धर्म कर्म पर खर्च के साथ कुछ खास चीजों पर निवेश भी करेंगे। परिवार के साथ मिलकर घर का इंटीरियर बदलेंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे।

दिन भर आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

क्षेत्र विशेष की ओर देखें तो

  • धन-संपत्ति- शिक्षा से जुड़े व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी।
  • सेहत- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर काम को उत्साह से करेंगे।
  • करियर- नौकरी-पढ़ाई में सफलता मिलेगी, बाहर जाने का मौका मिलेगा।
  • आज का लव राशिफल – लव राशि में जातक का विपरित लिंग की तरफ आकर्षण और प्यार बढ़ेगा।
  • परिवार – परिवार के साथ विवाद वाली बातों से बचें, वरना रिश्ते खराब हो जाएंगे।
  • राशि का उपाय- पंचमुखी दिया और तृतीया पर दान जरूर करें।
  • राशि का पूर्वाभास- जातक को अचानक धन लाभ होगा।
  • कुंभ राशि शुभ अंक 1 है।

मीन राशि

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लेकिन दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बाहर जाने से बचें और अहतियात बरतें। निवेश बहुत जरूरी ना हो तो न करें। नौकरी, पढ़ाई और बिजनेस को लेकर चिंतनशील बने रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आप अपनी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिस कारण आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में आपसी विवाद खत्म होंगे। सामंजस की स्थिति नजर आएगी और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

क्षेत्र विशेष की ओर देखें तो

  • धन-संपत्ति – आज नए व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो सतर्क रहे।
  • सेहत- सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन ज्वाइंट पेन से परेशान रहेंगे।
  • करियर – नौकरी में जातक को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।
  • प्यार- जातक को प्यार रहेगा, लेकिन साथी पर शक भी होगा।
  • परिवार – परिवार या पत्नी के साथ सामान्य रहे, वरना विवाद की संभावना है।
  • राशि का उपाय- आज किसी ब्राह्मण को धोती और जनेऊ का दान करें।
  • राशि पूर्वाभास- जातक को यश और सम्मान मिलेगा।
  • मीन राशि शुभ अंक 4 है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.