spot_img
Monday, October 13, 2025

Bharatmala Project Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा खुलासा…! EOW की विशेष कोर्ट में 7600 पन्नों का चालान पेश…यहां देखें Video

रायपुर, 13 अक्टूबर। Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW)...

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025 : किस्मत देगी साथ या करेगी परेशान? जानें शुक्रवार को 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

रायपुर। आज 23 मई 2025 शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है।

इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। तो बताते हैं दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए शुक्रवार की भविष्यवाणी।

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

————————————————

मेष राशि

आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन लाभकारी रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभहोगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी से उधार न लें।
  • सेहतः मानसिक तनाव कम होगा, ध्यान करने से राहत।
  • करियरः प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है।
  • प्यारः प्रेम में मनचाहा जवाब मिलेगा।
  • परिवारः परिवार की तारीफें आपको भावुक कर सकती हैं।
  • उपायः सूर्य को जल अर्पित करें।
  • पूर्वाभासः कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
  • मेष राशि का शुभ अंक 1 और रंग सुनहरा शुभ होगा

————————————————-

वृष राशि

आज का वृष राशिफल बतांता है कि इस राशि के जातक आज मध्यम रहेगा। कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः निवेश से बचें, अभी धैर्य रखें।
  • सेहतः पुरानी एलर्जी उभर सकती है, लापरवाही न करें।
  • करियरः सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है, संभलकर बोलें।
  • प्यारः संबंधों में दूरी की भावना रह सकती है।
  • परिवारः किसी सदस्य से मन की बात साझा करें।
  • उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • पूर्वाभासः कोई पुराना मित्र संपर्क करेगा।
  • वृष राशि का शुभ अंक 7 और रंग बादामी फलित होगा

————————————————-

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। थकान कम हो जाएगी व स्वास्थ्य लाभ होगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः खर्च पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
  • सेहतः नींद पूरी न होने से थकावट रहेगी।
  • करियरः विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है।
  • प्यारः प्यार में नई शुरुआत के योग हैं।
  • परिवारः छोटे भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।
  • उपायः चावल का दान करें।
  • पूर्वाभासः आज निर्णयों में आत्मबल बना रहेगा।
  • मिथुन राशि का शुभ अंक 3 और रंग नीला फलित होगा

————————————————-

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः जोखिम से बचें, ठगी का योग है।
  • सेहतः रक्तचाप या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
  • करियरः अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी।
  • प्यारः रिश्ते में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा।
  • परिवारः संतान से जुड़ी चिंता कम होगी।
  • उपायः शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
  • पूर्वाभासः गुप्त विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
  • कर्क राशि का शुभ अंक 9 और लाल रंग फलित होगा

————————————————-

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यों में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः कहीं से अचानक लाभ हो सकता है।
  • सेहतः ज्वाइंट पेन परेशान कर सकता है।
  • करियरः शिक्षा क्षेत्र वालों को सफलता मिलेगी।
  • प्यारः पुराने संबंध फिर से जुड़ सकते हैं।
  • परिवारः माता से स्नेह मिलेगा।
  • उपायः पीपल को जल दें और परिक्रमा करें।
  • पूर्वाभासः विदेश यात्रा के संकेत मिल सकते हैं।
  • सिंह राशि का शुभ अंक 8 और पीला रंग फलित होगा

————————————————-

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा। मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः संपत्ति संबंधित मसले सुलझेंगे।
  • सेहतः थकावट व कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • करियरः व्यावसायिक विस्तार के योग हैं।
  • प्यारः जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
  • परिवारः बुजुर्गों की सलाह उपयोगी होगी।
  • उपायः काले तिल का दान करें।
  • पूर्वाभासः कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।
  • कन्या राशि का शुभ अंक 6 और शुभ रंग स्लेटी होगा

————————————————-

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

तुला राशि

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके जन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः आय के कई स्रोत बन सकते हैं।
  • सेहतः माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
  • करियरः टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
  • प्यारः संबंधों में नयापन आएगा।
  • परिवारः पारिवारिक यात्रा संभव है।
  • उपायः शनिदेव की पूजा करें।
  • पूर्वाभासः अधूरी योजना आज पूरी हो सकती है।
  • तुला राशि का शुभ अंक 4 और रंग काला फलित होगा

————————————————-

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः खर्च अधिक होगा, पर चिंता न करें, जल्द ही संतुलन बनेगा।
  • सेहतः पानी कम पीने से दिक्कत हो सकती है।
  • करियरः नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
  • प्यारः किसी खास से मुलाकात दिन को खास बना सकती है।
  • परिवारः घर में मेहमान आ सकते हैं।
  • उपायः गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • पूर्वाभासः कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
  • वृश्चिक राशि का शुभ अंक 5 और शुभ रंग जामुनी होगा

————————————————-

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

मकर राशि

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः अनावश्यक खर्चों से बचें, बजट बिगड़ सकता है।
  • सेहतः गैस और पाचन संबंधी परेशानी संभव है।
  • करियरः कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, सहकर्मी सहयोग देंगे।
  • प्यारः नए संबंधों की शुरुआत के संकेत हैं।
  • परिवारः भाई-बहन से मनभेद संभव है, धैर्य रखें।
  • उपायः गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
  • पूर्वाभासः नए अवसर आपकी राह में हैं, सतर्क रहें।
  • मकर राशि का शुभ अंक 5 और हरा रंग फलित होगा

————————————————-

कुंभ राशि

आज का कुंभ राशि फल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा। धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः ओमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं, रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है।
  • सेहतः मौसमी संक्रमण परेशान कर सकता है, पर जल्दी राहत मिलेगी।
  • करियरः नौकरी में नई ज़िम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • प्यारः आपसी संवाद से रिश्ते में मधुरता लौटेगी, पुराने गिले दूर होंगे।
  • परिवारः परिवार का कोई सदस्य अचानक मदद के लिए आगे आएगा।
  • उपायः किसी असहाय को भोजन करवाएं। कुंभ
  • पूर्वाभासः कोई पुरानी योजना अब साकार होती दिखेगी।
  • कुंभ राशि का शुभ अंक 2 और केसरिया रंग फलित होगा।

————————————————-

Aaj Ka Rashifal 23 May 2025

मीन राशि

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा। जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा। व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

  • धन-संपत्तिः निवैश करने से पहले पूरी जानकारी लें, वरना नुकसान हो सकता है।
  • सेहतः थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, आराम जरूरी है।
  • करियरः काम में धीमापन रहेगा, पर शाम तक गति पकड़ लेंगे।
  • प्यारः साथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
  • परिवारः बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा।
  • उपायः तुलसी में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
  • पूर्वाभासः अधूरा कार्य अचानक पूरा हो सकता है।
  • मीन राशि का शुभ अंक 6 और रंग गुलाबी फलित होगा

read more – Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, IMD ने जारी किए अलर्ट

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.