Aaj Ka Rashifal : मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और कौन रखे सावधानी

Aaj Ka Rashifal : मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और कौन रखे सावधानी

Aaj Ka Rashifal

रायपुर। आज 29 मई 2025 गुरुवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वितीया है और आज चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है।

इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। तो बताते हैं कि दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए गुरुवार की भविष्यवाणी।

————————————-
मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन किसी पॉलिसी या संपत्ति आदि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। संदेह और संबंधों के बीच संघर्ष के कारण विवाद होने की संभावना है। किसी के बारे में जल्दबाजी में कोई फैसला न ते। गलत कार्यों में समय बर्बाद करने से मन कुठित होगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति- आज आपकी अचल संपत्ति बढ़ सकती है, खरीदी करने का योग भी हे

सेहत – आज मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे, खान पान का विशेष ध्यान रखें।

करियर – कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

प्यार – आज किसी करीवी से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, पारिवारिक कार्य में व्यस्त बनाए रखें।

परिवार – आज पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा।

राशि का उपाय – आज लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

पूर्वाभास – आज सामाजिक कार्यों की प्रशंसा होगी।

मेष राशि का शुभ अंक आज 4 है और पीला रंग फलित होगा।

——————————

Aaj Ka Rashifal

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज शिक्षा से संबंधित कोई भी बाधा दूर होने से आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी से अचानक मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। संपत्ति को लेकर कोई विवाद शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा। अपने भीतर उत्साह न खोए। व्यापार में कुछ लाभकारी पद प्राप्त होगे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आज व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है।

सेहत – चिंता मुक्त रहें तो आपकी सेहत ठीक रहेगी।

करियर – आज जातक नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति मिल सकती है।

प्यार – आज जातक प्रेम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

वृष राशि परिवार – आज जातक किसी रिश्तेदार या स्वजन के कारण तनाव मिलेगा।

राशि का उपाय – आज जातक मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

पूर्वाभास – आज आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है।

वृष राशि का शुभ अंक 5 है और रंग गुलाबी फलित होगा।

——————————

मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आपके बोलने का तरीका आपके किसी करीबी को स्पष्ट कर सकता है। आर्थिक संकुचन शुरू हो जाएगा। जिससे जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होना आपके स्वभाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में कुछ चुनौती मिलेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आप भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।

सेहत – सेहत में में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

करियर – नई दोस्ती और नई उमंग से कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा।

प्यार – आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है।

परिवार – परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

राशि का उपाय – आज जातक शिवलिंग को नारियल अर्पित करें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

पूर्वाभास – आज जातक दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि का शुभ अंक 8 है और पीला रंग आपको फलित होगा।

——————————

Aaj Ka Rashifal

कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक पारिवारिक सुख-सुविधाओ से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। छात्रो की पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपमे कोई बड़ा फैसला लेने का साहस भी रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपनी योजना के बारे में बताने से उचित सलाह मिलेगी।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

सेहत – आज सेहत से भी अच्छे रहेंगे।

करियर – आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

प्यार – आप अपने पार्टनर के साथ कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं।

परिवार – परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से और बेहतर होंगे।

राशि का उपाय – इष्टदेव को प्रणाम करें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

पूर्वाभास – पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं।

कर्क राशि का शुभ अंक 6 है और रंग नारंगी आपको फलित होगा।

——————————

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन खर्चा ज्यादा हो सकता है। साथ ही आमदनी के साधन भी मिल सकते है इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस महीने व्यापारिक पार्टियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के विस्तार पर ध्यान दे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – पुराने तौर-तरीके में बदलाव कर प्रोफेशन में कुछ नया कर सकते हैं।

सेहत – पुरानी बीमारी के बारे में ज्यादा ना सोचे तो सेहतमंद रहेंगे।

करियर -ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

प्यार – आज आपकी लव पार्टनर या पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

परिवार – आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है।

राशि का उपाय – बहते जल में तिल प्रवाहित करें तो लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

पूर्वाभास – कई दिनों से पेंडिंग काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे।

सिंह राशि शुभ अंक 7 और रंग गुलाबी आपको फलित होगा।

——————————

Aaj Ka Rashifal

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन जीवन शैली में कुछ सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे। आपके भीतर जोखिम लेने की गतिविधि होगी। किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास करते रहे। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। जल्दबाजी न करे और किसी अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करते रहे। अपनी योजना के अनुसार काम न करने से आपको नुकसान हो सकता है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन भागदौड़ रहेगी।

सेहत – जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें।

करियर – नौकरी पेशा लोगों को लाभ होगा।

प्यार – आज किसी यार दोस्त से आपके निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

परिवार – आपका व्यवहार दूसरों को सुकून देने वाला रहेगा। बातचीत के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है।

राशि का उपाय – घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

पूर्वाभास – रुपये पैसों की परेशानी होगी। संयम बना रहेगा।’

कन्या राशि का शुभ अंक 5 है नीला रंग आपको फलित होगा।

——————————

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपकी योजनाओं पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। फोन पर या दोस्तों के साथ घूमने में अपना समय बर्बाद न करे। आज के कारोबार में नई तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है, इसलिए अपनी व्यावसायिक प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने का प्रयास करे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सेहत – आज सेहत अच्छी रहेगा।

करियर – ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

प्यार – दांपत्य जीवन में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी।

परिवार – पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाई बहन सहयोगी होंगे।

राशि का उपाय – माँ लक्ष्मी को कमल पुष्प चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।

पूर्वाभास – राजकीय व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य निष्ठा को सम्मान मिलेगा।

तुला राशि का शुभ अंक 4 और रंग गुलाबी फलित होगा।

——————————

Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज कार्यों में सफलता मिल सकती है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति या वाहन को लेकर समस्या हो सकती है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आपका कार्यभार बढ़ सकता है।

सेहत – अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे।

करियर – किसी को उधार पैसा देने से आपको बचना चाहिए।

प्यार – दांपत्य में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी और प्रेमी युगल को भी सानिध्य के अवसर मिलेंगे।

परिवार -आपकी धार्मिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

राशि का उपाय – हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

पूर्वाभास – अपनी गुप्त बातें किसी से भी उजागर करने से बचे रहें।

वृश्चिक राशि का शुभ अंक 8 और रंग हरा आपको फलित होगा।

——————————

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बेवजह का खर्चा परेशानी का कारण बन सकता है।
अभी के लिए अपना बजट बनाए रखे। कानूनी विवाद में भी आप फंस सकते है। यातायात नियमों का उल्लंघन न करे। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के लिए समय आपके पक्ष में है

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – काम और समाज में विशेष पद की प्राप्ति संभव है।

सेहत -आज आज मौसमी रोगों से पीड़ित हो सकते हैं।

करियर – नौकरी में पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा।

प्यार – अपने से कम उम्र के व्यक्ति से प्यार होगा, जो संदेहास्पद रहेगा।

परिवार – दिन घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

राशि का उपाय – मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

पूर्वाभास – प्रेम में सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि का शुभ अंक 5 और लाल रंग आपको फलित होगा।

——————————

Aaj Ka Rashifal

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन नई जानकारी मिलेगी और संचार के जरिये आप अपना काम करने में सफल होंगे। गलत कामो पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। जरा सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है।

सेहत – सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना है।

करियर – ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है।

प्यार – आपके प्रेम की चर्चा घर बाहर होगी, संबंधों में निजता का ध्यान रखें, वरना वायरल हो सकते हैं।

परिवार – दिन मिला-जुला रहेगा, परिवार में बातचीत करते रहें।

राशि का उपाय – आज गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

पूर्वाभास – आपके काम सरलता से पूरे होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

मकर राशि का शुभ अंक 4 और रंग सफेद आपको फलित होगा।

——————————

कुंभ राशि फल

आज का कुंभ राशि फल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन ग्रह आपके अनुकूल रहेंगे। जातक विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सही समय पर सही निर्णय लेने से आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान खोजने से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपका अच्छा योगदान रहेगा।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आज नया काम शुरू कर सकते हैं, आगे बड़ा उद्दोग बन सकता है।

सेहत – आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

करियर- आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।

प्यार – आज महिला मित्र की तरफ प्यार बढ़ेगा, स्वीकारने से पहले ठीक से सोच लें।

परिवार – आज पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है।

राशि का उपाय -आज गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा

पूर्वाभास – आपकी संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है।

कुभ राशि का शुभ अंक 7 और हरा रंग आपको फलित होगा।

——————————

Aaj Ka Rashifal

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मनचाहा काम न कर पाने से मन मायूस रहेगा। हिम्मत न हारे और कोशिश करते रहे। विरोधी पक्ष आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अजनबियों पर आसानी से भरोसा न करे।

क्षेत्र विशेष की बात करें तो

धन-संपत्ति – आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी।

सेहत – अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे।

करियर – कारोबार में धनागमन के योग हैं

प्यार – प्रेम में सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

परिवार – भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे।

राशि का उपाय – सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

पूर्वाभास – आज के दिन राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि का शुभ अंक 7 है और गहरा लाल रंग आपको फलित होगा।

read more – Aaj Ka Rashifal : मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और कौन रखे सावधानी

Astrology स्पेशल